Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Nepal Crisis: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के इस्तीफा के बाद भी नेपाल में हिंसा जारी, संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट समेत प्रमुख सरकारी भवनों और नेताओं के घरों में लगायी आग
    Bihar

    Nepal Crisis: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के इस्तीफा के बाद भी नेपाल में हिंसा जारी, संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, सुप्रीम कोर्ट समेत प्रमुख सरकारी भवनों और नेताओं के घरों में लगायी आग

    News DeskBy News DeskSeptember 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kathmandu. नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के इस्तीफे के बाद भी देश के कई हिस्सों में मंगलवार को हिंसा जारी रही. प्रदर्शनकारियों ने संसद, राष्ट्रपति कार्यालय, प्रधानमंत्री आवास, सरकारी भवनों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों और वरिष्ठ नेताओं के घरों में आग लगा दी. कर्फ्यू के बावजूद देश के विभिन्न हिस्सों में आगजनी, तोड़फोड़ और लूटपाट की कई घटनाओं के बाद सेना ने मंगलवार रात से सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली. दल्लू में भीड़ ने पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल के घर में आग लगा दी.

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घर के अंदर फंसी उनकी पत्नी राज्यलक्ष्मी चित्रकार गंभीर रूप से झुलस गईं. राज्यलक्ष्मी को गंभीर हालत में कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. खनाल फरवरी 2011 से अगस्त 2011 तक प्रधानमंत्री रहे. प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू के कपन में पूर्व वित्त मंत्री और नेपाली कांग्रेस नेता रामसरन महत के घर को भी जला दिया. प्रदर्शनकारी समूहों ने उच्चतम न्यायालय भवन, सरकार के मुख्य प्रशासनिक परिसर सिंहदरबार, प्रधानमंत्री आवास और महाराजगंज स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में आग लगा दी.

    प्रदर्शनकारियों ने काठमांडू स्थित पांच सितारा हिल्टन होटल में भी आग लगा दी. माना जाता है कि देउबा के बेटे जयबीर का इस होटल में बड़ा हिस्सा है. उन्होंने ललितपुर के खुमालतार स्थित आरज़ू के स्वामित्व वाले उल्लेन्स स्कूल में भी तोड़फोड़ की. सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री बिष्णु प्रसाद पौडेल को प्रदर्शनकारियों द्वारा पीछा करते और बाद में उन पर हमला करते हुए देखा गया है.

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    एक वीडियो संदेश में, सेना प्रमुख अशोक राज सिगडेल ने देश भर के प्रदर्शनकारी समूहों से अपने विरोध कार्यक्रमों को स्थगित करने और बातचीत में शामिल होने का आग्रह किया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    major government buildings including Parliament Nepal Crisis: Violence continues in Nepal even after the resignation of Prime Minister and President Nepal Crisis: प्रधानमंत्री-राष्ट्रपति के इस्तीफा के बाद भी नेपाल में हिंसा जारी President's Office Supreme Court and houses of leaders set on fire राष्ट्रपति कार्यालय संसद सुप्रीम कोर्ट समेत प्रमुख सरकारी भवनों और नेताओं के घरों में लगायी आग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026
    Recent Post

    NEET Protest: PM मोदी के आग्रह के बाद केंद्रीय मंत्री नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में सोनम वांगचुक ने 26 दिन बाद समाप्त किया अनशन

    July 24, 2026

    Jamshedpur: सीतारामडेरा में एल्युमिनियम शीट लदा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरा सामान, घंटों प्रभावित रहा आवागमन

    July 24, 2026

    Jharkhand Teacher Vacancy: 7,299 सहायक आचार्य पदों पर होगी भर्ती, 31 जुलाई से आवेदन का मौका

    July 24, 2026

    Jamshedpur: कदमा में बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से झपटी सोने की चेन

    July 24, 2026

    Jharkhand: JPSC के पूर्व अध्यक्ष एलबी खियांग्ते के ठिकाने पर CID का छापा, जांच जारी

    July 24, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group