Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur BJP Protest: जमशेदपुर में भाजपा ने बड़ा आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार को आदिवासी विरोधी बताया, जमकर की नारेबाजी
    Breaking News

    Jamshedpur BJP Protest: जमशेदपुर में भाजपा ने बड़ा आक्रोश प्रदर्शन, हेमंत सरकार को आदिवासी विरोधी बताया, जमकर की नारेबाजी

    News DeskBy News DeskSeptember 11, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी द्वारा घोषित कार्यक्रम के तहत हेमंत सरकार के इशारे पर आदिवासी नेता सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर एवं नगड़ी में रिम्स टू के बहाने आदिवासी रैयती जमीन छीनने की साजिश व स्थानीय मुद्दों के विरोध में भाजपा द्वारा प्रखंड मुख्यालय आक्रोश प्रदर्शन रैली गुरुवार को किया. जमशेदपुर में भी भाजपा ने बड़ा आक्रोश प्रदर्शन किया है. इस आक्रोश प्रदर्शन में हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल भी शामिल हुए.

    प्रदर्शन में भाजपाइयों ने हेमंत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. आदिवासी विरोधी बताया गया. सांसद ने मांग की कि सूर्या हांसदा एनकाउंटर केस की सीबीआई जांच होनी चाहिए. साथ ही रिम्स टू के लिए नगड़ी में भूमि अधिग्रहण का भी विरोध किया गया. कहा गया कि किसानों की जमीन का अधिग्रहण नहीं होना चाहिए. इन मांगों को लेकर डीसी ऑफिस में राष्ट्रपति और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया.

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त कार्यालय, अंचल कार्यालय और प्रखंड कार्यालय के समक्ष जुलूस निकालकर नारेबाजी की और सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. इस प्रदर्शन का नेतृत्व हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने किया. उन्होंने आरोप लगाया कि जिस समय शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म चल रहा था, उसी दौरान सूर्य हांसदा को पुलिस ने फर्जी मुठभेड़ में मार गिराया. उन्होंने कहा कि सूर्या हांसदा धर्मांतरण, घुसपैठ और माफियाओं के खिलाफ संघर्ष कर रहे थे, लेकिन झामुमो और कांग्रेस उन्हें अपराधी बताकर बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं.

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    जायसवाल ने कहा कि भाजपा की दो मुख्य मांगें हैं. पहली सूर्या हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच कराई जाए और रिम्स-2 के निर्माण के लिए आदिवासी भूमि का जबरन अधिग्रहण रोका जाए. भाजपा नेता मनोज सिंह ने कहा कि झारखंड सरकार केंद्रीय योजनाओं को पटरी से उतारने का काम कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur BJP Protest: जमशेदपुर में भाजपा ने बड़ा आक्रोश प्रदर्शन जमकर की नारेबाजी हेमंत सरकार को आदिवासी विरोधी बताया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026
    Recent Post

    LPG Price Cut: अगस्त महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर हुआ सस्ता, कीमत 192 रुपये तक घटी, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं

    August 1, 2026

    Jharkhand Hospital Succide: सरकारी अस्पताल के कमरे में फिजियोथेरेपिस्ट का शव फंदे से लटका मिला

    August 1, 2026

    PM Modi बोले: जंतर-मंतर पर मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को गालियां दी गईं, पर मैं बच्चों को माफ करना चाहता हूं…

    August 1, 2026

    Jharkhand Illegal Mining: NGT ने अवैध खनन के आरोपों की जांच को लेकर झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को लगाई फटकार

    August 1, 2026

    Jamshedpur FC: भागीदारी शुल्क जमा करने की समयसीमा चूकने के बाद ISL से हटा JFC, 2026-27 सत्र में हिस्सा नहीं लेगी टीम

    August 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group