Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jharkhand BJP Protest: भाजपा ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और 264 प्रखंडों में किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम रघुवर दास और चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा?
    Breaking News

    Jharkhand BJP Protest: भाजपा ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और 264 प्रखंडों में किया प्रदर्शन, पूर्व सीएम रघुवर दास और चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर बोला हमला, जानें क्या कहा?

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi/Jamshedpur. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की झारखंड इकाई के सदस्यों ने गुरुवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और 264 प्रखंडों में प्रदर्शन किया और कथित मुठभेड़ में सूर्या हांसदा की मौत की सीबीआई से जांच कराने की मांग की. प्रदर्शनकारियों ने यहां राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार के लिए रांची के नगरी क्षेत्र में आदिवासी किसानों से ‘जबरन’ अधिग्रहित की गई जमीन वापस करने की भी मांग की. रांची में आक्रोश मार्च का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने किया.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    यह मार्च जिला स्कूल मैदान से जिला कलेक्ट्रेट तक निकाला गया, जिसके बाद जनसभा आयोजित की गई. मरांडी ने कहा, हांसदा एक सामाजिक और राजनीतिक नेता थे. वे माफियाओं के खिलाफ मुखर थे. इसलिए, एक सुनियोजित साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी गई. रांची के नगरी में एक अस्पताल परियोजना के लिए सरकार द्वारा भूमि के जबरन अधिग्रहण पर मरांडी ने कहा, “हम सरकार से आदिवासी किसानों को जमीन वापस करने की मांग करते हैं.

    रांची के कांके प्रखंड में मार्च का नेतृत्व करने वाले पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने कहा कि यह हेमंत सोरेन सरकार को चेतावनी देने के लिए एक सांकेतिक विरोध प्रदर्शन था. दास ने कहा, अगर सरकार ने संज्ञान नहीं लिया, तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा. घाटशिला उप-मंडल में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार की इस बात के लिए कड़ी आलोचना की कि जब बाहरी लोग राज्य में गरीब आदिवासियों से दानपत्र के माध्यम से जमीन हड़प रहे थे, तब सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की.
    कांग्रेस ने यह कहा
    भाजपा के विरोध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई ने आरोप लगाया कि भाजपा हांसदा के मामले को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. झारखंड कांग्रेस महासचिव और मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा, भाजपा आपराधिक ताकतों को बढ़ावा देने के लिए सड़कों पर उतरी है.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    भाजपा के लिए अपराधी राज्य की जनता से ज़्यादा महत्वपूर्ण हैं. हांसदा से जुड़ी मुठभेड़ पुलिस कार्रवाई का एक हिस्सा थी. भाजपा लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    former CM Raghuvar Das and Champai Soren attacked the Hemant government Jharkhand BJP Protest: BJP protested in all the district headquarters and 264 blocks of the state Jharkhand BJP Protest: भाजपा ने राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और 264 प्रखंडों में किया प्रदर्शन know what was said? जानें क्या कहा? पूर्व सीएम रघुवर दास और चंपाई सोरेन ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group