Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Loot Case: बिष्टुपुर में 30 लाख रुपये लूट का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये, इनोवा कार और पिस्टल बरामद, कमलेश दुबे था मास्टरमाइंड
    Headlines

    Jamshedpur Loot Case: बिष्टुपुर में 30 लाख रुपये लूट का हुआ खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, 10.69 लाख रुपये, इनोवा कार और पिस्टल बरामद, कमलेश दुबे था मास्टरमाइंड

    News DeskBy News DeskSeptember 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 4 सितंबर को गुरुद्वारा रोड पर हुई 30 लाख रुपये लूट और फायरिंग के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन आरोपी अब भी फरार है. पुलिस ने आरोपियों से 10 लाख 69 हजार 700 रुपए नगद, एक इनोवा कार, एक देशी पिस्टल और चार मोबाइल फोन बरामद किए हैं. पीड़ित साकेत अगीवाल की शिकायत पर दर्ज मामले में सिटी एसपी के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया. टीम ने 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इसके बाद अमृतसर समेत कई जगहों पर छापेमारी की गई.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    एसएसपी ने यह बताया
    एसएसपी पीयूष पांडे ने बताया कि पुलिस ने सबसे पहले राकेश कुमार मंडल उर्फ पकौड़ी को अमृतसर से गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर लूट में इस्तेमाल हथियार भी मिला. बाद में कमलेश नारायण दुबे उर्फ शंकर, सुधीर नारायण बेहरा और गणेश कुम्भकार उर्फ फुचा को भी पकड़ा गया.एसएसपी के अनुसार, जांच में पता चला कि कमलेश दुबे इस वारदात का मास्टरमाइंड था. अन्य तीन आरोपियों की गिरफ्तारी और बाकी रकम की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है.

    यह है मामला
    दरअसल, 4 सितंबर को बिष्टुपुर गुरुद्वारा के सामने हिंदुस्तान लीवर के डिस्ट्रीब्यूटर साकेत अगीवाल की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर 30 लाख रुपए से भरा बैग लूट लिया गया था. कारोबारी के कर्मचारी पंकज राव ने स्कूटी से पीछा किया तो एक राउंड फायरिंग कर बदमाश भाग गए थे. लुटेरे बिना नंबर की सफेद रंग की इनोवा पर सवार थे. घटना के वक्त साकेत अगीवाल अपनी स्कूटी में रुपए का बैग लटकाकर एचडीएफसी बैंक में जमा करने जा रहे थे. उनके पीछे-पीछे कर्मचारी पंकज राव भी बैंक की तरफ जा रहे थे. घटना से एक घंटा पहले गुरुद्वारा के सामने एसएनटीआई की पार्किंग में इनोवा खड़ी कर बदमाश रेकी कर रहे थे. 30 सेकेंड के अंदर पूरी वारदात हुई थी.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    10.69 लाख रुपये four accused arrested Innova car and pistol recovered Jamshedpur Loot Case: Rs 30 lakh loot revealed in Bistupur Jamshedpur Loot Case: बिष्टुपुर में 30 लाख रुपये लूट का हुआ खुलासा Kamlesh Dubey was the mastermind Rs 10.69 lakh इनोवा कार और पिस्टल बरामद कमलेश दुबे था मास्टरमाइंड चार आरोपी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group