Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Singhbhum Chamber AGM/ Election: सिंहभूम चैंबर की 74वीं आमसभा आज, चार पदाधिकारियों और 30 कार्यसमिति सदस्यों के लिए होगा चुनाव
Breaking News

Singhbhum Chamber AGM/ Election: सिंहभूम चैंबर की 74वीं आमसभा आज, चार पदाधिकारियों और 30 कार्यसमिति सदस्यों के लिए होगा चुनाव

News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur.सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की 74वीं आमसभा शनिवार (आज) को बिष्टुपुर स्थित चैंबर भवन में आयोजित होगी. इस दौरान चैम्बर के सत्र 2025-27 के लिए 4 पदाधिकारियों और 30 कार्यसमिति सदस्यों का चुनाव किया जाएगा. इसके लिए चैम्बर भवन में सुबह 11:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक वेन्यू ई-वोटिंग की जाएगी.

सभा की शुरुआत चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के अध्यक्षीय वक्तव्य से होगी. इसके बाद मानद महासचिव मानव केडिया पिछले कार्यकाल का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे. आमसभा में चारों विंग— व्यापार एवं वाणिज्य, उद्योग, वित्त एवं कराधान तथा जनसंपर्क एवं कल्याण के उपाध्यक्ष एवं सचिव प्रस्ताव और संकल्प प्रस्तुत करेंगे, जिनका अनुमोदन किया जाएगा.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

आमसभा में कोषाध्यक्ष ऑडिट रिपोर्ट पेश करेंगे
आमसभा में कोषाध्यक्ष ऑडिट रिपोर्ट पेश करेंगे, जिसे अनुमोदन के लिए रखा जाएगा. इसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी. वोटिंग प्रक्रिया वेन्यू ई-वोटिंग के माध्यम से होगी. ऑनलाइन रिमोट ई-वोटिंग समाप्त होने के बाद शेष बचे सदस्यों को मतदान का अवसर देने के लिए यह व्यवस्था की गई है. मतदान करने के लिए सदस्यों को अपने साथ पहचान पत्र लाना अनिवार्य होगा, जिनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस शामिल हैं.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

मतदान की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारियों के जिम्मे
मतदान की प्रक्रिया चार चुनाव अधिकारियों— आरके झुनझुनवाला, अधिवक्ता पीएस सेन, अधिवक्ता एसएन खंडेलवाल, अधिवक्ता राजेश मित्तल की देखरेख में होगी. इसके साथ ही दो स्क्रूटनाइजर— सीए पीएन शंगारी और सीएस सीतल स्वाईंभी प्रक्रिया की निगरानी करेंगे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group