Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए दिये गये ट्रैक्टर और छोटा हाथी
    Headlines

    महिला समूहों को स्वरोजगार के लिए दिये गये ट्रैक्टर और छोटा हाथी

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Goilkera : झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की ओर से आज गोइलकेरा प्रखंड के दो महिला स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार के लिए ट्रैक्टर और छोटा हाथी वाहन प्रदान किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक जगत माझी ने “आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना” के तहत ज्योति महिला समूह, गोटाम्बा को छोटा हाथी और सरना महिला समूह, कोनैना को ट्रैक्टर की चाबी सौंपी. इस योजना के तहत महिला समूहों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर ये वाहन उपलब्ध कराए गए हैं ताकि वे स्वयं रोजगार शुरू कर सकें.

    इस मौके पर विधायक जगत माझी ने योजना की सराहना करते हुए कहा, “महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना समाज को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है.” उन्होंने महिला समूहों से समन्वय और ईमानदारी से वाहन संचालन की अपील की ताकि उनकी आमदनी बढ़े और गांव के लोग भी लाभान्वित हों.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    महिला समूहों ने भी भरोसा दिलाया कि वे वाहन का संचालन नियमों के तहत करेंगी और गांव के विकास में सहयोग देंगी. कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी विवेक कुमार, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अकबर खान, जेएसएलपीएस के बीपीएम मुमताज आलम, विवेक अनुज मुंडा, रासबिहारी, गीता गागराई, मंजू कायम, रासमनी हस्सा समेत बड़ी संख्या में महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Tractors and mini elephants given to women groups for self-employment जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group