Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»हैदराबाद के चर्चित रेणु हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, हर्षा और रौशन गिरफ्तार
    Crime

    हैदराबाद के चर्चित रेणु हत्याकांड का रांची पुलिस ने किया खुलासा, हर्षा और रौशन गिरफ्तार

    News DeskBy News DeskSeptember 13, 2025Updated:September 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : हैदराबाद में बीते 11 सितंबर को हुए चर्चित रेणु हत्याकांड में रांची पुलिस को सफलता मिली है. मृतक रेणु स्टील कारोबारी राकेश अग्रवाल की पत्नी थी. रांची पुलिस की टीम ने आरोपी नौकर रौशन और हर्षा को पकड़ लिया है. इनलोगों की गिरफ्तारी डीआईजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को मिली इनपुट पर हुई है. पुलिस फिलहाल दोनों आरोपी को पुलिस गुप्त स्थान पर रख कर पूछताछ कर रही है.

    रांची पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों आरोपियों ने पहले रेणु के हाथ-पैर बांध दिए. उसके बाद उनके सिर पर कुकर से कई वार किए. जब रेणु बेसुध हो गईं तो उन्होंने किचन से चाकू लाकर उनका गला काटा. वहीं कैंची से गले और सीने के आसपास कई घाव किए. उसके बाद रेणु के शरीर के सारे जेवर उतार लिए. अलमारी से सारे गहने निकाले. राकेश ने बताया कि अलमारी में लगभग चार तोला सोना और एक लाख रुपये कैश रखा था. वह गायब है.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    हर दिन की तरह कारोबारी राकेश ने हत्या वाले दिन शाम को लगभग पांच बजे रेणु को कॉल की. रेणु ने कॉल पिक नहीं की तो राकेश को लगा कि कहीं बिजी होंगी. उसके बाद उन्होंने पाया कि सामान्यता पलटकर कॉल करने वाली रेणु ने कॉल बैक नहीं की. उन्होंने फिर कॉल की और लगातार कई कॉल किए. जब कोई आंसर नहीं मिला तो वह घबरा गए. वह जल्दी से घर आए. घर पर घंटी बजाते रहे लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला. वह डर गए.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    पुलिस ने बताया कि करीब 10 दिन पहले ही परिवार ने कोलकाता के एजेंसी के माध्यम से रांची के हर्षा नामक एक घरेलू नौकर को काम पर रखा था. उन्होंने उसे एजेंसी के जरिए काम पर रखा था. यह एजेंसी कोलकाता का शंकर नाम का शख्स चलाता है. शाम करीब 4 बजे हर्षा ने 14वीं मंजिल पर काम करने वाले दूसरे फ्लैट के नौकर रौशन को बुलाया. उसके साथ मिलकर उसने रेणू की हत्या कर दी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Harsha and Roshan arrested RAJDHANI KI KHABAR RAJNITI KI KHABAR Ranchi news Ranchi police revealed the famous Renu murder case of Hyderabad झारखंड की खबर रांची न्यूज राजधानी की खबरें राज्य में अपराध
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group