


Jamshedpur. गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की कमेटी मीटिंग शनिवार को हुई. अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बैठक हुई. मीटिंग में सबसे पहले मृत सदस्यों की याद में मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई. यूनियन के कोषाध्यक्ष ने यूनियन के आय- व्यय का लेखजोखा पेश किया, जिसे बहुमत से पास किया गया. बैठक में कमेटी मेंबरों ने विभिन्न मुद्दे उठाए. बैठक में अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, परविंदर सिंह सोहल, मनोज कुमार सिंह, साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसीडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह आदि मौजूद थे.
यूनियन ने रखीं ये मांगें
कमेटी मेंबरों ने कहा कि कंपनी में कर्मचारियों के रिटायर होने एवं इआरओ के लगने के बाद मैनपावर की कमी हो गयी है. जल्द से जल्द नियुक्ति होनी चाहिए. डिप्लोमा, आईटीआई और मैट्रिक पास कर्मचारी वार्ड के लिए नौकरी की मांग की गई. टाटा स्टील की तर्ज पर लंबित ग्रेड रिवीजन को जल्द लागू किया जाये. यदि टाटा स्टील के कर्मचारियों को बोनस मिला है, तो उसी तर्ज पर टिनप्लेट कर्मचारियों को भी ग्रेड मिलना चाहिए. कर्मचारियों को पर्याप्त और सही तरीके से पीपीई उपलब्ध कराया जाये. कैंटीन और अस्पताल की सुविधाओं में सुधार किया जाये.
अस्पताल के कर्मचारियों के लिए भी कैंटीन सुविधा शुरू की जाये. टीएमएच में इलाज के लिए अपॉइंटमेंट में आने वाली दिक्कतों और दवाओं की अनुपलब्धता को ठीक किया जाये. इसके अलावा, मैनपावर की कमी के कारण कर्मचारियों को छुट्टी और ऑफ नहीं मिल पाने, पे स्लिप में गड़बड़ी, पेंशन-पीएफ की जानकारी का अभाव, पुराने और नए ग्रेड के समायोजन, सिक्योरिटी विभाग में स्थायी भर्ती और 10 नंबर बस्ती के कर्मचारियों को क्वार्टर उपलब्ध कराने जैसे मुद्दे भी उठाए गये.



