Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»RTE के तहत नामांकन का दूसरा मौका, अब 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन
Headlines

RTE के तहत नामांकन का दूसरा मौका, अब 20 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन

News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ranchi : शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए “निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) 2009” के तहत निजी स्कूलों में नामांकन का दूसरा चरण अब 20 सितंबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है. जिला जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, पहले चरण में नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी कई निजी स्कूलों में सीटें खाली रह गई थीं. इन्हीं खाली सीटों को भरने के लिए आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है.

इस बार आवेदन का मौका केवल उन्हीं अभिभावकों को मिलेगा जिन्होंने जिन्होंने पहले आवेदन किया था, लेकिन उनके बच्चों का नाम पहली लॉटरी में नहीं आया. इसमें नए आवेदक प्रक्रिया में शामिल नहीं होंगे. आवेदन की आखिरी तारीख 20 सितंबर 2025 है.

आवेदन ऑनलाइन करना होगा. इसके लिए रांची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर जाएं: ranchi.nic.in जाकर जरूरी दस्तावेज अपलोड कर आवेदन पूरा करें. आवेदन में 2 सितंबर को जारी शर्तों का पालन ज़रूरी है.

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

RTE कानून के तहत हर निजी स्कूल को अपनी प्रवेश कक्षा की 25% सीटें गरीब और कमजोर वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित रखनी होती हैं. सरकार चाहती है कि कोई भी बच्चा अच्छी शिक्षा से वंचित न रह जाए. अगर आवेदन करते समय कोई तकनीकी दिक्कत आए तो आप संपर्क कर सकते हैं, जिला जनसंपर्क कार्यालय या प्रशासन के व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर: 9430328080 (अबुआ साथी)

प्रशासन ने सभी योग्य अभिभावकों से अपील की है कि वे आखिरी तारीख से पहले आवेदन जरूर करें. यह उन परिवारों के लिए एक बड़ा मौका है, जो पहले चरण में छूट गए थे.

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

 

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: छठ पर चर्लपल्ली-बरौनी स्पेशल ट्रेन, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर में भी ठहराव

November 10, 2026

DHANBAD RAILWAY NEWS: छठ की भीड़ को लेकर धनबाद स्टेशन पर विशेष निरीक्षण, ज्वलनशील सामान और पटाखों पर सख्ती के निर्देश

November 10, 2026

RAILWAY NEWS:पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिम्पी गर्ग ने सुनीं रेलकर्मियों की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

November 10, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: जुगसलाई में ‘मेरी दोस्ती तुमसे’ अभियान के तहत कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम, 9 दिसंबर से घर-घर चलेगा मरीज खोज अभियान

November 10, 2026

ADITYAPUR NEWS: आदित्यपुर की सड़कों पर जल उठीं LED स्ट्रीट लाइटें, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर चम्पाई सोरेन का आभार

November 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group