Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur : 14 से 20 नवंबर तक बाल मेला का होगा आयोजन, जल्द गठित होगी कमेटी
    Headlines

    Jamshedpur : 14 से 20 नवंबर तक बाल मेला का होगा आयोजन, जल्द गठित होगी कमेटी

    News DeskBy News DeskSeptember 16, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. पश्चिमी के विधायक सरयू राय बाल मेले का आयोजन कर रहे हैं. यह आयोजन राष्ट्रीय बाल दिवस यानी 14 नवंबर से अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस यानी 20 नवंबर तक चलेगा. बाल मेले का आयोजन जमशेदपुर में सबसे पहले 2022 में हुआ था. उसके बाद से यह अनवरत जारी है. यह बाल मेले का चौथा साल होगा.

    बाल मेला के आयोजन से संबंधित बैठक मंगलवार को बिष्टुपुर में सरयू राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस बैठक में तय किया गया कि क्विज, डिबेट, खेलकूद के अलावा इस बार बाल मेले में हर संध्या एक स्टेज शो होगा. बाल फिल्मों का भी प्रदर्शन किया जाएगा. मेले में विज्ञान पर आधारित प्रदर्शनी, कठपुतली शो आदि भी होंगे.

    बैठक में यह तय किया गया कि इस बार के बाल मेले में जमशेदपुर शहर (जमशेदपुर पूर्वी और पश्चिमी) और आस-पास के बच्चे, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और शिक्षा जगत से जुड़े अन्य लोग भी भाग लेंगे. बाल मेला के संबंध में उन्हें सूचित करने का काम बेहद जल्द शुरु किया जाएगा. इस संबंध में 24 सितंबर को एक और बैठक की जाएगी. विजयादशमी के बाद बाल मेला के लिए संचालन समिति का गठन किया जाएगा.

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    मेले के आयोजन को लेकर बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि मेला बिष्टुपुर और साकची में आयोजित हो. हालांकि इस पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है. आगामी बैठक में इस पर फैसला हो जाएगा. इस बार के मेले में बाल जगत से जुड़े कुछ बड़े कलाकार भी मौजूद रहेंगे. इस वर्ष बाल दिवस का थीम हैः हर बच्चे के लिए हर अधिकार. बाल मेला इसी थीम पर आयोजित होगा.

    बैठक में सुधीर कुमार सिंह, मंजू सिंह, पवन सिंह, एसपी सिंह, अमृता मिश्रा, हेमंत पाठक, अनुपम सिंह, सुखदेव सिंह, बशीकुर्ररहमान, नारायण नायडू, सोमनाथ बनर्जी, राज सिंह, गोपाल कुमार, जगदीश कुमार और सुमित कुमार मौजूद रहे.

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    committee will be formed soon Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: Children's fair will be organized from 14 to 20 November जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026
    Recent Post

    Tata Sons Board Meeting: टाटा संस के निदेशक मंडल की बैठक आज, घाटे वाली कंपनियों पर होगी चर्चा

    May 26, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन ने खनन क्षेत्र में पारदर्शिता पर जोर दिया, आधुनिक प्रौद्योगिकी के उपयोग को बढ़ावा देने को कहा

    May 26, 2026

    Rajyasabha Election: झारखंड में राज्यसभा चुनाव लड़ेगी BJP; एक सीट पर उतारेगी प्रत्याशी, JMM ने ‘खरीद-फरोख्त’ की आशंका पर Election Commission को पत्र लिखा

    May 26, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार शुरुआती गिरावट के बाद चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    May 26, 2026

    Jamshedpur: MGM में पेयजल संकट को लेकर DC सख्त, हर दिन जलापूर्ति सुनिश्चित करने, 15 जून तक पाइपलाइन कार्य पूरा नहीं होने पर एजेंसी पर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश

    May 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group