Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Road Accident: एसयूवी-ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में ढाई साल का एक बच्चा 3 लोगों की मौत
    Breaking News

    Road Accident: एसयूवी-ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में ढाई साल का एक बच्चा 3 लोगों की मौत

    News DeskBy News DeskSeptember 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Gumla. गुमला जिले में एक एसयूवी एवं ऑटोरिक्शा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गयी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी. मरने वालों में ढाई साल का एक बच्चा भी शामिल है. डुमरी पुलिस थाने के प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि यह हादसा मंगलवार शाम उस समय हुआ जब जैरागी बाजार से सवारियों को लेकर लौट रहा एक ऑटोरिक्शा महुआडांड़-जैरागी मुख्य मार्ग पर अनवरटोल गार्डन के पास लातेहार की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) से टकरा गया. कुमार ने बताया कि टक्कर के कारण ऑटोरिक्शा पलट गया और हुंडरू नागेसिया (65) और बिट्टू तुरी (56) नामक दो बुजुर्गों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे में ढाई साल के अनीश बारा को सिर में गंभीर चोटें आईं. बेहतर उपचार के लिए डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गुमला के सदर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

    उन्होंने कहा, हुंडरू नागेसिया डुमरी के चिरोटोली गांव का जबकि बिट्टू तुरी लातेहार जिले के महुआडांड़ का रहने वाला था. बच्चे की पहचान चिरोटोली के ही पीटर बारा के पुत्र के रूप में हुई, जिसे गुमला के सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया,”हमने शवों को गुमला के सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एसयूवी की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जा रही है. हम इस ‘हिट एंड रन’ मामले में मृतकों और घायलों को अनुग्रह राशि दिलाने की कोशिश करेंगे. हादसे में ऑटोरिक्शा में सवार तीन अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डुमरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई.

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    JAMSHEDPUR NEWS: हुरलूंग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6000 किलो जावा-महुआ नष्ट, 20 लीटर चुलाई शराब बरामद
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    including a two-and-a-half-year-old child Jharkhand gumla Road Accident: 3 people killed in a horrific head-on collision between an SUV and an auto. Road Accident: एसयूवी-ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में ढाई साल का एक बच्चा 3 लोगों की मौत
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हुरलूंग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6000 किलो जावा-महुआ नष्ट, 20 लीटर चुलाई शराब बरामद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: IADVL Jharkhand ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब मरीज आसानी से कर सकेंगे Board Certified Dermatologists की पहचान

    July 5, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS: विप्र फाउंडेशन झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी का पदभार समारोह संपन्न, जमशेदपुर के सुरेश शर्मा बने जिलाध्यक्ष

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: हुरलूंग में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6000 किलो जावा-महुआ नष्ट, 20 लीटर चुलाई शराब बरामद

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: IADVL Jharkhand ने लॉन्च की आधिकारिक वेबसाइट, अब मरीज आसानी से कर सकेंगे Board Certified Dermatologists की पहचान

    July 5, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: भारत स्काउट एंड गाइड के प्रतिनिधिमंडल ने नवनियुक्त DEO से की शिष्टाचार भेंट, पूर्वी सिंहभूम में स्काउटिंग गतिविधियों के विस्तार पर हुई अहम चर्चा

    July 5, 2026

    Jamshedpur: कदमा फायरिंग मामले के आरोपी दो भाइयों को पुलिस ने जेल भेज दिया, हथियार बरामद

    July 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group