


Ranchi. झारखंड में बड़े पैमाने पर आईपीएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. हेमंत सरकार ने कई अफसरों के प्रभार और दायित्व में बदलाव किया है. गुरुवार देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार, राज्य पुलिस के डीजीपी अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के महानिदेशक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है. चाईबासा के एसपी राकेश रंजन को रांची का नया एसएसपी बनाया गया है. वायरलेस डीजी प्रशांत सिंह को डीजी मुख्यालय का प्रभार दिया गया है और जैप एडीजी प्रिया दुबे को एसीबी का एडीजी नियुक्त किया गया है. रांची के सिटी एसपी अजीत कुमार जमशेदपुर एसपी रेल बनाये गये हैं.
सुमन गुप्ता को बनाया गया रेल एडीजी
सुमन गुप्ता को रेल एडीजी, रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी, बोकारो के आईजी क्रांति कुमार गडीदेशी को आईजी मानवाधिकार और नरेंद्र कुमार सिंह को आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड के पद पर पोस्टिंग दी गई है. दुमका के आईजी शैलेंद्र सिन्हा अब पलामू के आईजी होंगे. सीआईडी के आईजी सुदर्शन मंडल को आईजी मुख्यालय के पद पर पदस्थापित किया गया है, जबकि वह जेल आईजी का प्रभार भी देखेंगे. सुनील भास्कर को बोकारो का जोनल आईजी बनाया गया है. प्रोविजन आईजी के पद पर कार्यरत रहे पटेल मयूर कन्हैयालाल को दुमका के जोनल आईजी का प्रभार दिया गया है.
अमित रेनू बने चाईबासा के एसपी
इसके अलावा, एसपी स्तर पर भी व्यापक बदलाव हुए हैं। अरविंद कुमार सिंह को एसपी स्पेशल ब्रांच और एहतेशाम वकारिब को सीआईडी में एसपी बनाया गया है. अमित रेनू को चाईबासा, सौरभ को देवघर, और अजीत कुमार को जमशेदपुर रेल एसपी के रूप में नई पोस्टिंग दी गई है. दीपक कुमार पांडे को एसपी स्पेशल ब्रांच, अनिमेष नैथानी को एसीबी एसपी और कैलाश करमाली को रेल एसपी धनबाद बनाया गया है.
इसके साथ ही मनोज स्वर्गीयरी को जैप-3 गोविंदपुर का कमांडेंट, मूमल राजपुरोहित को जैप-8 का कमांडेंट, पारस राणा को रांची सिटी एसपी के साथ जैप-10 का अतिरिक्त प्रभार तथा राकेश सिंह को रांची ट्रैफिक एसपी के साथ वायरलेस एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
देवघर के एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग को अगले आदेश तक संयुक्त निदेशक झारखंड पुलिस अकादमी, हजारीबाग के पद पर पदस्थापित किया गया है.
कौन कहां गये, किसे क्या मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट
- अनुराग गुप्ता : डीजीपी झारखंड से डीजी एसीबी और डीजी सीआईडी का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया.
- प्रशांत सिंह : डीजी संचार एवं तकनीकी सेवाएं को डीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार.
- सुमन गुप्ता : पदस्थापन हेतु प्रतीक्षारत थीं, उन्हें एडीजी रेल बनाया गया.
- प्रिया दुबे : एडीजी जैप थीं। उनके पास एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण तथा एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार था. अब उन्हें एडीजी एसीबी बनाया गया। उनके पास एडीजी जैप और एडीजी प्रशिक्षण एवं आधुनिकीकरण का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.
- मनोज कौशिक : रांची के आईजी मनोज कौशिक को आईजी सीआईडी का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- क्रांति कुमार गडिदेशी : आईजी बोकारो से आईजी मानवाधिकार झारखंड.
- नरेंद्र कुमार सिंह : आईजी मानवाधिकार झारखंड से आईजी निगरानी सह सुरक्षा झारखंड विद्युत बोर्ड.
- शैलेंद्र कुमार सिन्हा : आईजी दुमका से आईजी पलामू.
- सुदर्शन प्रसाद मंडल : आईजी सीआईडी से आईजी मुख्यालय। इनके पास आइजी जेल का भी अतिरिक्त प्रभार.
- सुनील भास्कर : आईजी पलामू से आईजी बोकारो.
- पटेल मयूर कन्हैयालाल : आईजी प्रोविजन झारखंड हैं. इन्हें आईजी दुमका का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- संजीव कुमार : डीआईजी एसीबी से डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी.
- शैलेन्द्र प्रसाद वर्णवाल : डीआईजी विशेष शाखा से डीआईजी एसीबी.
- चौथे मनोज रतन : डीआईजी विशेष शाखा एसआईबी से डीआईजी विशेष शाखा.
- नौशाद आलम : डीआईजी पलामू से पुलिस मुख्यालय।
- अजीत पीटर डुंगडुंग : एसपी देवघर से संयुक्त निदेशक, झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग.
- चंदन कुमार सिंह एसएसपी रांची से डीआईजी एसीबी झारखंड.
- अरविंद कुमार सिंह : एसपी एसीबी से एसपी विशेष शाखा.
- एहतेशाम वकारिब : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे. एसपी सीआईडी बनाये गये.
- अमित रेणु : एसपी अभियान नक्सल से एसपी चाईबासा.
- सौरभ : कमांडेंट जैप 10 होटवार से एसपी देवघर.
- अजीत कुमार : एसपी सिटी रांची से एसपी रेल जमशेदपुर.
- दीपक कुमार पांडेय : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे. एसपी विशेष शाखा बने.
- अनिमेष नैथानी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे, एसपी एसीबी बने.
- कैलाश करमाली : एसपी यातायात रांची से एसपी रेल धनबाद।
- राकेश रंजन : एसपी चाईबासा से एसएसपी रांची। ये कमांडेंट जैप वन के भी प्रभार में रहेंगे.
- मनोज स्वर्गियारी : पदस्थापन की प्रतीक्षा कर रहे थे। कमांडेंट जैप-3 गोविंदपुर धनबाद बनाये गए.
- मूमल राजपुरोहित : एसपी विशेष शाखा से कमांडेंट जैप-8 लेस्लीगंज पलामू.
- पारस राणा : एएसपी अभियान चाईबासा से एसपी सिटी रांची। इन्हें कमांडेंट जैप-10 होटवार का भी अतिरिक्त प्रभार.
- राकेश सिंह : एएसपी अभियान पलामू से एसपी यातायात रांची. इनके पास एसपी संचार एवं तकनीकी सेवाएं का भी अतिरिक्त प्रभार रहेगा.



