Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Railway: रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों को भेजी CLI के सेवानिवृत्ति लाभ वृद्धि पर रोक संबंधी एडवाइजरी, जानें क्या है मामला?
    Breaking News

    Railway: रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों को भेजी CLI के सेवानिवृत्ति लाभ वृद्धि पर रोक संबंधी एडवाइजरी, जानें क्या है मामला?

    News DeskBy News DeskSeptember 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट द्वारा मुख्य लोको निरीक्षकों (सीएलआई) को सेवानिवृत्ति लाभ गणना के लिए 55 प्रतिशत वेतन तत्व का लाभ देने के कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर लगाई गई रोक के संबंध में रेलवे बोर्ड ने अपने सभी मंडलों को परामर्श जारी किया है. बोर्ड ने 16 सितंबर को लिखे एक पत्र में कहा कि यह पहला मामला है जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा आदेश पारित किया है. कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 18 मार्च, 2025 को अपना फैसला सुनाया था

    यह मुद्दा लोको पायलट और सहायक लोको पायलट जैसे ‘रनिंग क्रू’ को प्रशिक्षण और निगरानी प्रदान करने वाले सीएलआई की मांगों से जुड़ा है, जो ‘रनिंग क्रू’ के बराबर वेतन तत्वों के लाभ चाहते हैं. बोर्ड के पत्र में कहा गया है, “रेलवे मंडलों को निर्देश दिया जाता है कि वे केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट)/उच्च न्यायालयों में विचाराधीन सीएलआई को 55 प्रतिशत वेतन तत्व वृद्धि का लाभ प्रदान करने से जुड़े दावों का विरोध करते समय उच्चतम न्यायालय के आदेश का सक्रिय रूप से संदर्भ लें.

    इसमें यह भी जोड़ा गया है कि रेल मंत्रालय के पक्ष का जोरदार तरीके से बचाव किया जाना चाहिए, और उद्धृत किए गए न्यायिक निर्णयों का उल्लेख न केवल प्रत्युत्तर हलफनामों में, बल्कि मौखिक तर्कों के दौरान भी किया जाना चाहिए. रेलवे के मानदंडों के अनुसार, रनिंग क्रू को उनके वेतन के एक भाग के रूप में 55 प्रतिशत वेतन मिलता है तथा कठिन एवं कठोर कार्य स्थितियों के लिए उन्हें कई भत्ते भी मिलते हैं.

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    वरिष्ठ लोको पायलटों को पर्यवेक्षकीय भूमिका निभाने के लिए सीएलआई के रूप में पदोन्नत किया जाता है. रेलवे बोर्ड ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस तथ्य पर ध्यान दिया है कि रनिंग स्टाफ और स्टैटिक (स्थिर) स्टाफ के बीच स्पष्ट अंतर मौजूद है और केवल वे कर्मचारी जो सीधे तौर पर ट्रेनों की आवाजाही में शामिल हैं (लोकोमोटिव पायलट/ड्राइवर और गार्ड) ही रनिंग भत्ते के हकदार हैं.

    बोर्ड के पत्र में सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए कहा गया है, “भत्तों या वेतन संबंधी लाभों के लिए रनिंग स्टाफ को स्टैटिक स्टाफ के बराबर रखना अनुचित है और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14 का उल्लंघन है.

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know what is the matter Railway: Railway Board sent advisory to all railway divisions regarding ban on increase in retirement benefits of CLI Railway: रेलवे बोर्ड ने सभी रेल मंडलों को भेजी CLI के सेवानिवृत्ति लाभ वृद्धि पर रोक संबंधी एडवाइजरी जानें क्या है मामला?
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026
    Recent Post

    Seraikella -Kharsawan: जिला फुटबॉल लीग मैच में राजनगर और मुंडाटांड़ की रोमांचक जीत, दोनों मुकाबले 3-2 से जीते

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान को मिली नई गति,सरायकेला से एलईडी जागरूकता रथ रवाना

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan:  गम्हारिया में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा,अनुमंडल पदाधिकारी ने दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश

    July 14, 2026

    Seraikella-Kharsawan: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

    July 14, 2026

    Kargi Road Train Derailment: RPF की बड़ी कार्रवाई, 10 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार, CCTV और मोबाइल लोकेशन से खुला राज

    July 14, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group