Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: साकची में बड़ी वारदात,1000 रुपये के लिए चिरंजी लाल एंड संस के मालिक विशाल अग्रवाल को पूर्व कर्मचारी ने मारा चाकू,आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur: साकची में बड़ी वारदात,1000 रुपये के लिए चिरंजी लाल एंड संस के मालिक विशाल अग्रवाल को पूर्व कर्मचारी ने मारा चाकू,आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskSeptember 20, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. साकची के भीड़भाड़ वाले बाटा चौक पर शुक्रवार देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब चिरंजीलाल एंड संस के मालिक विशाल अग्रवाल पर उनके ही पूर्व कर्मचारी ने चाकू से हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अग्रवाल को तुरंत टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान परसुडीह निवासी सम्राट सुभाजित रॉय के रूप में हुई है. वह पहले इसी दुकान में काम करता था, लेकिन कुछ दिन पहले मालिक ने उसे नौकरी से निकाल दिया था. शुक्रवार को सम्राट अचानक दुकान पर पहुंचा और अपने बकाए ₹1000 की मांग करने लगा. इसी बात को लेकर बहस बढ़ी और आरोपी ने आवेश में आकर जेब से चाकू निकालकर अग्रवाल पर वार कर दिया.

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

घटना के बाद दुकान और आसपास अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से घायल को अस्पताल भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई. साकची थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. प्रारंभिक जांच में यह मामला रुपयों की मांग और बेरोजगारी से उपजी नाराजगी का बताया जा रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है.

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: 108 एम्बुलेंस की हड़ताल खत्म कराए सरकार, आयुष्मान के बकाये भुगतान की भी मांग: अनिल मोदी

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: सुंदरनगर में महिला कल्याण समिति का 37वां रक्तदान शिविर, 32 यूनिट रक्त संग्रहित

November 22, 2026

SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: स्थापना दिवस पखवाड़ा में 47 परिवारों ने नए घर में किया गृह प्रवेश, ग्राम प्रधानों का भी सम्मान

November 22, 2026

ADITYAPUR NEWS: कचरा, पानी और जाम से परेशान आदित्यपुर के लोग, जनकल्याण मोर्चा और अधिवक्ता संघ ने नगर निगम को दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

November 22, 2026

JAMSHEDPUR NEWS:बिष्टुपुर तुलसी भवन में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, 36 जोड़ों ने लिया भाग

November 22, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group