



Jamshedpur. गोलमुरी दुर्गा पूजा कमिटी सर्कस मैदान के भव्य पूजा पंडाल सोमवार को प्रथम दिन माता शैलपुत्री के पूजन के दिन सेश्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. पंडाल का उद्घाटन विधायक पूर्णिमा साहू, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, दिनेश कुमार, ललित दास, समाजसेवी शिवशंकर सिंह ने किया, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा की पंडाल सामाजिक संदेश दे रहा है भ्रूण हत्या रोकथाम, ट्रैफिक सुरक्षा, महिला उत्पीड़न आदि समाज को चाहिए इस संदेश को घर घर पहुंचाए, अध्यक्ष मनोज खत्री ने बताया की इस वर्ष पंडाल की भव्यता के साथ आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है.
सप्तमी, अष्टमी और नवमी तीनों दिन भोग वितरित किया जाएगा और भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पंडाल आज से दर्शन के लिए खुले है. कार्यक्रम में सेंट्रल गुरुद्वारा के प्रधान भगवान सिंह, समाजसेवी पप्पू सिंह, केंद्रीय दुर्गा पूजा कमिटी के आशुतोष सिंह, सुनील यादव, गुरुचरण सिंह बिल्ला, हरीश सिंह, गौतम कुमार, प्रवीर चटर्जी राणा, कमिटी के सदस्यों में मनोज खत्री, सुमित अग्रवाल, राजू प्रजापति, अमीश अग्रवाल, विनीत कुमार, कमल अग्रवाल, विजया लक्ष्मी वर्मा आदि उपस्थित थे.



