Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Sudesh Mahto: बंगाल पुलिस ने आजसू सुप्रीमो को कोटशिला में कुड़मी आंदोलन के घायलों से मिलने से रोका, सुदेश महतो बोले-लाठी-डंडे से नहीं रुकेगी लड़ाई
    Breaking News

    Sudesh Mahto: बंगाल पुलिस ने आजसू सुप्रीमो को कोटशिला में कुड़मी आंदोलन के घायलों से मिलने से रोका, सुदेश महतो बोले-लाठी-डंडे से नहीं रुकेगी लड़ाई

    News DeskBy News DeskSeptember 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. कुड़मी समाज को एसटी का दर्जा देने की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पश्चिम बंगाल के कोटशिला क्षेत्र के कई लोग घायल हो गये थे. हिंसा में कई लोगों को चोटें आयी थीं. उनसे मिलने सोमवार को आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो प्रतिनिधिमंडल के साथ कोटशिला जा रहे थे, लेकिन काफी देर तक बंगाल की झालदा पुलिस ने उन्हें रोके रखा. आजसू नेता पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध करते रहे. सुदेश महतो ने कहा कि आदेश दिखायें कि हमें कोटशिला क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है. काफी देर बाद नेताओं ने पुरुलिया के एएसपी से बात की, तब उन्हें केवल कोटशिला में आजसू द्वारा आयोजित शहीदों के श्रद्धांजलि कार्यक्रम स्थल तक जाने दिया गया, लेकिन गांव में पीड़ितों से मिलने की अनुमति नहीं दी गयी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    हालांकि यहीं पर गांव के लोग पहुंचे और आजसू नेताओं से मुलाकात की. उन्होंने अपनी पीड़ा बतायी और बताया कि उनके साथ किस तरह बुरा बर्ताव किया गया. हिंसा में घायल लोगों को उचित उपचार एवं मुआवजा दिया जाये तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये. इस मामले की निष्पक्ष जांच हो. प्रतिनिधिमंडल में श्री महतो के साथ पार्टी के पूर्व विधायक लंबोदर महतो, ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी हरेलाल महतो, पार्टी के महासचिव संजय मेहता शामिल थे. संजय मेहता ने बताया कि सुदेश महतो के कार्यक्रम की सूचना बंगाल पुलिस को दे दी गयी थी. बंगाल पुलिस ने अनुमति भी दी थी और काफिले को सुरक्षा भी उपलब्ध करायी, लेकिन झालदा पुलिस ने ज्यादती करते हुए रोक दिया. मौके पर सुदेश महतो ने कहा कि हम हक की लड़ाई हर मोर्चे पर लड़ेंगे. गांव के लोगों के साथ इस तरह का अत्याचार और दमन की कार्रवाई बिल्कुल गलत है. यहां तक कि 51 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा गया. पुलिस घर में घुसकर उन्हें टॉर्चर कर रही है. हमें गांव में पीड़ितों तक जाने नहीं दिया गया. हम कानूनी तरीकों से इसकी लड़ाई लड़ेंगे और यह हमारा संघर्ष लाठी, डंडे, गोली से रुकने वाला नहीं है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Sudesh Mahto said – lathi-bath will not stop the fight. Sudesh Mahto: Bengal police prevented AJSU supremo from meeting the injured in the Kudmi agitation in Kotshila Sudesh Mahto: बंगाल पुलिस ने आजसू सुप्रीमो को कोटशिला में कुड़मी आंदोलन के घायलों से मिलने से रोका सुदेश महतो बोले-लाठी-डंडे से नहीं रुकेगी लड़ाई
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group