


Jamshedpur. एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच 33 स्थित ब्लू डायमंड होटल के पास गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान पिपला निवासी सुनील मार्डी (31) के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रैक्टर चालक था. मिली जानकारी के अनुसार, सुनील अपने घर से बाइक पर सवार होकर डिमना चौक की ओर जा रहा था. रास्ते में ब्लू डायमंड होटल के पास उसकी बाइक सड़क पर बने गड्ढे में जा फंसी. अचानक संतुलन बिगड़ने से बाइक पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
स्थानीय लोग तुरत मौके पर पहुंचे और घायल को एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सुनील को मृत घोषित कर दिया.



