Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»NIA ने उग्रवादी संगठन PLFI को फिर से खड़ा करने, रेलवे ठेकेदारों, कारोबारियों से वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र
    Breaking News

    NIA ने उग्रवादी संगठन PLFI को फिर से खड़ा करने, रेलवे ठेकेदारों, कारोबारियों से वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र

    News DeskBy News DeskSeptember 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) से जुड़े आतंकी षड्यंत्र और जबरन वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया है. उस पर झारखंड और पड़ोसी राज्यों में इस उग्रवादी समूह को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने की कोशिश का आरोप है. रांची जिले का कृष्णा यादव उर्फ कृष्णा महतो उर्फ सुल्तान इस मामले में आरोपित होने वाला सातवां आरोपी है. जांच एजेंसी द्वारा शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा गया, रांची स्थित एनआईए की विशेष अदालत में आज दायर तीसरे पूरक आरोपपत्र में, उस पर भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं. बयान में कहा गया है कि एनआईए ने अपनी जांच के दौरान पाया कि यादव ने प्रतिबंधित संगठन को फिर से खड़ा करने और मजबूत करने के लिए उग्रवादी संगठन पीएलएफआई और एक गैरकानूनी संघ के अन्य कार्यकर्ताओं और सदस्यों के साथ मिलकर साजिश रची थी.

    एनआईए ने अक्टूबर 2023 में स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था. यह संगठन भारत सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ने और झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ तथा ओडिशा में कोयला व्यापारियों, ट्रांसपोर्टर, रेलवे ठेकेदारों और व्यापारियों से जबरन वसूली और उगाही बढ़ाने के तरीके खोजने में लगा हुआ है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    बयान में कहा गया है, पीएलएफआई सदस्यों ने जनता, खासकर व्यापारियों और ठेकेदारों में आतंक पैदा करने के लिए हत्या, आगजनी और हमलों सहित विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों की भी साजिश रची थी. एनआईए ने 2024 में आरोपी निवेश कुमार उर्फ निवेश पोद्दार, रमन कुमार सोनू उर्फ सोनू पंडित, कपिल पाठक, बिनोद मुंडा, नीलांबर गोप उर्फ डेलगा उर्फ डिकल और शिव कुमार साहू उर्फ चरकू के खिलाफ दो पूरक आरोपों सहित तीन आरोपपत्र दायर किए थे. आतंकवाद-रोधी एजेंसी अन्य षड्यंत्रकारियों की पहचान करने के लिए मामले की जांच जारी रखे हुए है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    NIA files chargesheet against another accused in the case of reviving militant outfit PLFI and extorting money from railway contractors and businessmen NIA ने उग्रवादी संगठन PLFI को फिर से खड़ा करने कारोबारियों से वसूली के मामले में एक और आरोपी के खिलाफ दायर किया आरोपपत्र रेलवे ठेकेदारों
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group