


Chaibasa. पश्चिम सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है. पांडरासाली ओपी के तोरसिंदरी गांव में बिजली के तार की चपेट में आने से एक दंपती की मौत हो गई. मृतकों की पहचान 36 वर्षीय वीर सिंह हेंब्रम और उनकी पत्नी 30 वर्षीय पुरगुन हेंब्रम के रूप में हुई है. यह घटना शनिवार देर शाम की है,
जब पुरगुन हेंब्रम अपने खेत में पानी देखने गई थीं. उनके खेत में पहले से ही 440 वोल्टेज का टूटा हुआ बिजली का तार गिरा हुआ था, जिसका उन्हें पता नहीं था। जैसे ही वह खेत के पानी में उतरीं, वह बिजली के करंट की चपेट में आ गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.



