


Jamshedpur. दशहरा और गांधी जयंती के अवसर पर सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, बार, रेस्तरां, क्लब, माइक्रो ब्रिवरी सहित झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा संचालित सभी देशी व विदेशी शराब की दुकानें और कैंटीन परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे.
इस दौरान किसी भी प्रकार से शराब की बिक्री और परिवहन करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा. जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी.



