Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Group of Minister’s Visit Saranda: सारंडा को लेकर मंत्रियों ने छोटानागरा में की आमसभा, ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का किया विरोध, वित्त मंत्री ने दिया भरोसा
    Breaking News

    Group of Minister’s Visit Saranda: सारंडा को लेकर मंत्रियों ने छोटानागरा में की आमसभा, ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का किया विरोध, वित्त मंत्री ने दिया भरोसा

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. झारखंड सरकार सारंडा को वन्य प्राणी अभ्यारण्य घोषित करने के प्रस्ताव पर ग्रामीणों की राय जानने पश्चिमी सिंहभूम के छोटानागरा पहुंची. यहां मचानगुटू मैदान में आयोजित इस आमसभा में हजारों ग्रामीणों ने भाग लिया और प्रस्ताव का विरोध किया. ग्रामीणों ने कहा कि हमारा जीवन सारंडा जंगल पर निर्भर है. इसे वाइल्ड लाइफ सेंचुरी घोषित किया, तो पाबंदियां लगेंगी. इनसे हमारी आजीविका बुरी तरह प्रभावित होगी. इसके बाद वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार स्थानीय लोगों की राय और हित में ही निर्णय लेगी. डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने कहा कि ग्रामीणों की राय पर अंतिम रिपोर्ट बनेगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मर्यादा का पालन करना जानती है और जनता की भावनाओं के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया जाएगा, जो भी निर्णय होगा, वह जनता की राय और संविधान के दायरे में होगा. सारंडा डीएफओ अभिरूप सिन्हा ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी राय ही अंतिम रिपोर्ट का आधार बनेगी और किसी भी योजना को जबरन लागू नहीं किया जाएगा.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    ग्रामीणों ने उठाये कई सवाल
    ग्रामीणों ने सैंक्चुरी बनने पर विस्थापन, पुनर्वास और लाभ की योजनाओं पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि खदानें, जंगल और नदी-नाले तो गांवों को बर्बाद कर रही हैं, लेकिन स्थानीय को रोजगार नहीं मिल रहा. कई ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार का दबाव बताया. सैंक्चुरी के पक्ष में तर्क दिए गए कि इससे वन्य प्राणियों का संरक्षण होगा, जैव विविधता बचेगी और ईको-टूरिज्म से नए रोजगार की संभावनाएं खुलेंगी।वहीं विरोध करने वालों का कहना था कि इससे पारंपरिक अधिकार खतरे में पड़ जाएंगे, खेती, मवेशी चराई और वनोपज पर रोक लग सकती है। सभा में दर्जनों गांवों के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे.

    आमसभा में ये थे शामिल
    इस दौरान मंत्री दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव और दीपिका पांडेय सिंह भी मंच पर मौजूद रहीं। इसके अलावा, सांसद जोबा माझी, विधायक सोनाराम सिंकू, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, जगत माझी और जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सोरेन भी उपस्थित थीं. उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेणु ने सभा में सुरक्षा और कानून व्यवस्था का जायजा लिया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A group of ministers visited Saranda. Ministers held a public meeting in Chotanagrah regarding Saranda. Villagers protested against the wildlife sanctuary and the Finance Minister assured them of this. Group of Minister's Visit Saranda: सारंडा को लेकर मंत्रियों ने छोटानागरा में की आमसभा ग्रामीणों ने वाइल्ड लाइफ सेंचुरी का किया विरोध वित्त मंत्री ने दिया भरोसा
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group