Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur : भालूबासा के युवकाें के बीच साकची में चाकूबाजी, दोनों युवक युवक जख्मी
    Crime

    Jamshedpur : भालूबासा के युवकाें के बीच साकची में चाकूबाजी, दोनों युवक युवक जख्मी

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur : जमशेदपुर में मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी. आपसी विवाद में दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वे बेतरह जख्मी हो गए. जख्मी युवक की पहचान आयुष शर्मा और साहिल शर्मा के तौर पर की गई है. दोनों भालूबासा के रहने वाले हैं और उन्हें तुरंत एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना साकची थाना क्षेत्र के कालीमाटी रोड से सामने आई है.

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आयुष और साहिल का कुछ युवकों के साथ किसी बात पर विवाद हो गया. बहस इतनी बढ़ी कि एक युवक ने अचानक चाकू निकालकर दोनों पर हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि घायल युवक सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घटनास्थल से पुलिस ने खून से सने कपड़े और हथियार के निशान बरामद किए हैं. साकची थानेदार आनंद मिश्रा ने मीडिया को बताया, “यह घटना आपसी विवाद का नतीजा लग रही है. हमलावरों की पहचान हो गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू की गई है. जल्द ही आरोपी पकड़े जाएंगे.”

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में पता चला है कि पीड़ित और हमलावर एक-दूसरे को पहले से जानते थे. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    both youths injured Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news Jamshedpur: Knife fight between youths of Bhalubasa in Sakchi जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group