Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»JAMSHEDPUR : तंत्र विद्या के नाम पर हत्या को लेकर विरोध, लोगों ने गोलमुरी थाना पर किया प्रदर्शन
    Headlines

    JAMSHEDPUR : तंत्र विद्या के नाम पर हत्या को लेकर विरोध, लोगों ने गोलमुरी थाना पर किया प्रदर्शन

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. गोलमुरी थाना क्षेत्र में तंत्र विद्या के नाम पर 20 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हुई हत्या को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. बुधवार को मृतक के परिजन और बस्ती के लोग थाने पहुंचे और न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने दोषियों को फांसी की सजा देने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की.

    गोलमुरी थाना अंतर्गत गाढ़ाबासा के 20 वर्षीय युवक अजय बासा उर्फ झंटू की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. सोमवार देर रात तंत्र विद्या के बहाने अजय की हत्या के आरोप में पुलिस ने एक तांत्रिक संदीप और उसके सहयोगी भरत को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया था. हालांकि आरोपित संदीप की मां और जीजा,बहन को पूछताछ के बाद थाना से छोड़ दिया गया है.

    बुधवार को इसी मामले को लेकर मृतक अजय के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तंत्र-मंत्र के नाम पर की गई इस बर्बर हत्या ने समाज को झकझोर कर रख दिया है. उन्होंने प्रशासन से अपील की कि ऐसे मामलों में कठोर कदम उठाए जाएं ताकि भविष्य में कोई निर्दोष इस तरह की अंधविश्वासपूर्ण घटनाओं का शिकार न हो.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    मृतक अजय की मां ने भावुक होकर कहा कि तंत्र विद्या के नाम पर उनके बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब घर का सहारा ही चला गया, हम मां-बेटी कैसे जिएंगे. उन्होंने प्रशासन से न्याय और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की.

    स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से आग्रह किया कि तंत्र-मंत्र के नाम पर होने वाले अपराधों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र न्याय नहीं मिला, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news JAMSHEDPUR: Protest against murder in the name of Tantra Vidya people demonstrated at Golmuri police station. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group