Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक
    Breaking News

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    News DeskBy News DeskSeptember 9, 2026Updated:September 9, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    चाईबासा। कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा के राजनीति विज्ञान विभाग में “भारत में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण की अनिवार्यता” विषय पर एक विशेष व्याख्यान एवं सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में केंद्रीय विश्वविद्यालय, झारखंड, रांची के प्रोफेसर डॉ. आलोक गुप्ता उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राजनीति विज्ञान विभाग की पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि समावेशी लोकतंत्र और मतदाता पंजीकरण जैसे महत्वपूर्ण एवं समसामयिक विषय पर इस प्रकार का विशेष व्याख्यान विद्यार्थियों और समाज में लोकतांत्रिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। उन्होंने विभाग द्वारा इतने महत्वपूर्ण विषय को चुनकर कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना करते हुए पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

    अपने विशेष व्याख्यान में डॉ. आलोक गुप्ता ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतांत्रिक देश में समावेशी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता के रूप में पंजीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति नागरिकों की सक्रिय भागीदारी में निहित है। इसलिए 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके प्रत्येक नागरिक को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना चाहिए।

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    उन्होंने कहा कि मतदाता पंजीकरण के प्रति समाज के सभी वर्गों में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता है। शहर हो या गांव, कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से वंचित न रहे। जो नागरिक अभी तक पंजीकरण नहीं करा पाए हैं, उन्हें शीघ्र अपना पंजीकरण कराना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है तथा जो व्यक्ति भारत का नागरिक नहीं है, उसका नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए।

    डॉ. गुप्ता ने कहा कि मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया के दो महत्वपूर्ण उद्देश्य हैं—पहला, प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर उपलब्ध कराना और दूसरा, मतदाता सूची को सही एवं विश्वसनीय बनाए रखना। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं जागरूक मतदाता बनें और अपने परिवार तथा समाज के अन्य लोगों को भी मतदाता पंजीकरण के लिए प्रेरित करें।

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष डॉ. परसुराम सियाल, कुलानुशासक डॉ. राजेंद्र भारती, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव आनंद, डॉ. एस. एन. ठाकुर, डॉ. रश्मि कुमारी तथा राजनीति विज्ञान विभाग के डीआरसी सदस्य डॉ. मनमत नारायण सिंह, डॉ. आर. एस. पी. सिंह, डॉ. विनय कुमार गुप्ता, डॉ. हरीश कुमार, प्रो. लक्ष्मी आल्डा, उड़िया विभाग के डॉ. भुइयां, संस्कृत विभाग के डॉ. निवारण महथा, अंग्रेजी विभाग के डॉ. सरोज कैवर्त, पूजा कुमारी सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षक एवं सैकड़ों विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव आनंद ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. मनमत नारायण सिंह ने किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Chaibasa news Democracy in India Electoral Roll Higher Education Inclusive Democracy Indian Citizen Indian Democracy Jharkhand news Kolhan university Political Science Seminar University Seminar Voter Awareness voter list Voter Registration West Singhbhum News कोल्हान विश्वविद्यालय चाईबासा समाचार चुनावी जागरूकता डॉ. आलोक गुप्ता प्रो. अंजिला गुप्ता मतदाता पंजीकरण मतदाता सूची मतदान अधिकार राजनीति विज्ञान विभाग लोकतंत्र लोकतांत्रिक जागरूकता समावेशी लोकतंत्र
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

    September 9, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : जिला आयुष समिति की बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों तक आयुष सेवाएं पहुंचाने के निर्देश, धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू

    September 9, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS : JNAC क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर नगर आयुक्त ने दी स्पष्ट जानकारी, 4 पार्किंग समूहों की बंदोबस्ती बाकी

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : रेलवे अधिकारी क्लब में शिक्षक दिवस समारोह, जैक एंड जिल मॉन्टेसरी स्कूल के शिक्षक हुए सम्मानित

    September 9, 2026

    DHANBAD NEWS : मुगमा-कालुबथान के बीच ऑटो सिग्नलिंग कार्य, 15 और 16 सितंबर को चार ट्रेनें रहेंगी रद्द

    September 9, 2026

    CHAIBASA NEWS :कोल्हान विश्वविद्यालय में समावेशी लोकतंत्र एवं मतदाता पंजीकरण पर विशेष व्याख्यान, विद्यार्थियों को किया जागरूक

    September 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group