Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»दुर्गा प्रतिमा प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन, उपायुक्त ने की निर्धारित समय और मार्ग से जाने की अपील
    Headlines

    दुर्गा प्रतिमा प्रतिमाओं का आज होगा विसर्जन, उपायुक्त ने की निर्धारित समय और मार्ग से जाने की अपील

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025Updated:October 2, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email
    • दो अक्टूबर की सुबह पुलिस करेगी फ्लैग मार्च, विसर्जन मार्ग की ड्रोन से होगी निगरानी 

    जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिले में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की तैयारियों को लेकर बुधवार को टाउन हॉल, सिदगोड़ा में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में पूजा समितियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त (जेएनएसी), डीटीओ, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर के बीडीओ-सीओ, मानगो सीओ, डीएसपी, थाना प्रभारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे.

    बैठक में प्रतिमा विसर्जन की प्रक्रिया, मार्ग, सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई. एडीएम (लॉ एंड ऑर्डर) भगीरथ प्रसाद ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से सभी प्रमुख विसर्जन घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता की व्यापक व्यवस्था की जा रही है. स्वर्णरेखा नदी में जलस्तर बढ़ा हुआ है और दाे अक्टूबर को ओड़िशा के ब्यांगबिल डैम से पानी छोड़े जाने की संभावना है. ऐसे में श्रद्धालुओं को विसर्जन के दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता होगी. इस दाैरान उपायुक्त ने कई दिशा निर्देश दिये.

    डीसी ने कहा कि बड़े घाटों पर एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती की जाएगी. साथ ही नाव और प्रशिक्षित गोताखोरों की व्यवस्था की जा रही है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके. पूजा समितियों ने जिला प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही प्रतिमा विसर्जन करेंगे. उन्होंने पूजा समितियों से अपील की कि वे निर्धारित समय और मार्ग से ही विसर्जन करें तथा प्रशासन को हर संभव सहयोग दें.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    वहीं, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने सभी थाना प्रभारियों को दो अक्टूबर की सुबह फ्लैग मार्च करने और विसर्जन मार्ग की ड्रोन से निगरानी के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि विसर्जन मार्ग पर किसी प्रकार की निर्माण सामग्री या अवरोधक नहीं रहने चाहिए.

    साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन जुलूस में शामिल सभी वाहन तकनीकी रूप से फिट हों और उनके पास वैध फिटनेस प्रमाणपत्र हो. किसी भी चालक को नशे की हालत में वाहन चलाने की अनुमति नहीं होगी. यदि किसी चालक या श्रद्धालु को नशे में पाया जाता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    सिटी एसपी ने पूजा समितियों के वालंटियर्स को सक्रिय रहने और सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग देने का भी आग्रह किया. प्रशासन ने विश्वास जताया कि पूजा समितियों के सहयोग से मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न होगा.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Durga idols will be immersed tomorrow Jamshedpur JAMSHEDPUR HOT NEWS Jamshedpur news the Deputy Commissioner appealed to go according to the scheduled time and route. जमशेदपुर की खबर जमशेदपुर न्यूज जमशेदपुर समाचार जमशेदपुरऔर आसपास की खबरें झारखंड की खबर
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group