Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, आधा दर्जन लोग घायल, कार पेड़ से टकराई
    Crime

    कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदा, आधा दर्जन लोग घायल, कार पेड़ से टकराई

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    रामगढ़. रामगढ़ – बोकारो मार्ग पर रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकीपोना चौक के समीप शुक्रवार को एक तेज रफ्तार कार ने आधा दर्जन लोगों को के रौंद दिया.

    जानकारी के अनुसार चितरपुर से रामगढ़ की ओर जा रही एक तेज रफ्तार ग्लैंजा कार ने छोटकीपोना चौक पर खड़े कई स्थानीय लोगों को रौंदते हुए पेड़ से जा टकराई. इससे कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. सबसे पहले कार ने खड़े मोटरसाइकिल पर सवार अक्षय कुमार, नंदन कुमार को जोरदार टक्कर मारी. इससे दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए. इसके बाद कार ने ट्यूशन पढ़ाने जा रहे सतवन कुमार और उसके साथ खड़े अभिषेक कुमार एवं उसकी नानी को भी जोरदार टक्कर मार दी.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इससे वे तीनों लोग भी बुरी तरह से घायल हो गए. उसके बाद कार ने एक ठेले को टक्कर मारते हुए सीधे एक पेड़ से जा टकराई. कार की गति इतनी ज्यादा थी कि पेड़ भी उखड़ गया. जिससे कार में सवार दो लोगों को भी काफी चोटे आई हैं. घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. वहीं घटना में घायल हुए लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचाया गया. जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए कई घायलों को रेफर कर दिया गया है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    वहीं घटना की सूचना मिलने पर रजरप्पा पुलिस घटनास्थल पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है. उधर, हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति बन गई और काफी मशक्‍कत के बाद परिचालन शुरू हो सका.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    A car ran over people standing on the roadside A speeding car hit people standing on the roadside injuring half a dozen people and hitting a tree. Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group