Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड सरकार वसूलेगी नगरपालिका पथ टैक्स, कमर्शियल वाहनों पर पड़ेगा भार, आपत्ति व सुझाव मांगें
    Headlines

    झारखंड सरकार वसूलेगी नगरपालिका पथ टैक्स, कमर्शियल वाहनों पर पड़ेगा भार, आपत्ति व सुझाव मांगें

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. झारखंड के सभी नगर निगम, पंचायत व परिषद के प्रवेश पर अब प्रवेश करने पर किसी तरह के व्यवसायिक वाहनों को टैक्स देना होगा. झारखंड सरकार के नगर विकास विभाग ने झारखंड नगरपालिका मार्ग (पथ) कर नियमावली 2025 को प्रभावी कर दिया है. हालांकि इसका पहला विरोध सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका व महासचिव मानव केडिया ने झारखंड सरकार को पत्र भेजकर किया है.

    झारखंड नगरपालिका मार्ग कर नियमावली, 2025 का प्रारूप तैयार कर एक माह में जन साधारण व संस्थाओं से इस पर आपत्ति व सुझाव मांगा गया है. सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने इस पर आपत्ति जताते हुए विरोध दर्ज कराया है. चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका व महासचिव मानव केडिया का कहना है कि यह जनता पर बोझ डालने वाला नया टैक्स है जो महंगाई का कारण बनेगा. चैंबर पदाधिकारियों का कहना है कि सरकार की नई अधिसूचना छोटे व्यवसायियों के राज्य के अलग-अलग शहरों में आवागमन संरचना को बुरी तरह से प्रभावित करेगा.

    इस तरह की टोल टैक्स व्यवस्था किसी भी अन्य राज्य में प्रभावी नहीं है. झारखंड में पहल से ही वाहन खरीदते समय छह प्रतिशत व वाणिज्यिक वाहनों से 15 प्रतिशत तक वार्षिक रोड टैक्स वसूला जाता है. सरकार की नई अधिसूचना राज्य के व्यवसाय व उद्योगों के ऊपर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा और व्यापार-उद्योग प्रभावित होगा. अध्यक्ष का कहना है कि राज्य के प्रत्येक नगर परिषद, नगर पंचायत व नगर निगम के प्रवेश द्वार पर गेट लगाकर टोल वसूलना तर्कसंगत नहीं है. इसलिए सरकार इस पर पुर्नविचार करें.

    क्या है मार्ग (पथ) कर नियमावली

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    नगर विकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत नए प्रविधान को झारखंड नगरपालिका मार्ग (पथ) कर नियमावली 2025 के नाम से जाना जाएगा. इसका विस्तार उन क्षेत्रों में होगा जहां झारखंड नगरपालिका अधिनियम 2011 लागू है. इस नए नियमावली के तहत नगर पंचायत, नगर परिषद व नगर निगम की सीमा के भीतर सभी तरह के वाणिज्यिक वाहन (माल, यात्री परिवहन, व्यवसाय या वाणिज्यिक उद्देश्य) के प्रवेश पर लगाया जाने वाला वैधानिक शुल्क है, जिसे नगरपालिका द्वारा एकत्र व जमा किया जाएगा.

    हालांकि, इसमें दो पहिया, तीन पहिया, रिक्शा व ई-रिक्शा पर यह टैक्स नहीं लगेगा. हालांकि, टैक्स की राशि कितनी होगी, इसकी घोषणा नहीं की गई है.  इस टैक्स को फास्ट टैग या स्मार्ट कार्ड के माध्यम से नगरपालिका द्वारा चयनित संवेदक द्वारा वसूला जाएगा. फास्ट टैग से भुगतान पर 20 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट भी प्रदान की जाएगी. इस टैक्स की बाध्यता 24 घंटे के लिए मान्य होगी.

    इन्हें मिलेगी छूट

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    सरकारी अधिकारियों के वाहन, सरकारी आधिकारिक प्रयोजनों के लिए प्रयुक्त वाणिज्यिक वाहन, एंबुलेंस व शव वाहक, अग्नि शमन, स्कूली वाहन, रक्षा विभाग से जुड़े वाहन, वाणिज्यिक व अंतरराजीय वाहन.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand Jharkhand government to levy municipal road tax; commercial vehicles to be burdened JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group