Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»JAMSHEDPUR : मानगो की मिठाई दुकान में सिलेंडर बलास्ट, लड़की और मजदूर झुलसे
Headlines

JAMSHEDPUR : मानगो की मिठाई दुकान में सिलेंडर बलास्ट, लड़की और मजदूर झुलसे

News DeskBy News DeskOctober 5, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. मानगो के मुंशी मोहल्ले के आवास प्लाजा के नीचे स्थित रसरंग स्वीट्स में शनिवार देर शाम सिलेंडर ब्लास्ट होने से अफरा-तफरी मच गई. वहां किशोरी सोनिया बिसोय और कारीगर तपन झुलस गए. धमाके की आवाज से दुकान की दीवार क्षतिग्रस्त गई. घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है. वहीं, घटना की सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंची.

दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. गंभीर रूप से झुलसे कारीगर को एमजीएम अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया है. वहीं, किशोरी का चेहरा हल्का झुलस गया. वह मानगो पारसनगर की रहने वाली है. वह घटना के समय दुकान में समोसा खरीदने आई थी. आग किस परिस्थिति में लगी. इसका पता नहीं चल पाया है. बता दे कि जहां घटना हुई. वह काफी भीड़ वाला क्षेत्र है और दुकान के ऊपरी हिस्से में आवासीय फ्लैट है. दुकान में आग लगने की घटना से फ्लैट में रहने वाले लोग काफी परेशान हुए.

गनीमत रही कि ऐन मौके पर अग्निशमन विभाग की दमकल मौके पर पहुंच गई. घटना की जानकारी मिलने पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के प्रतिनिधि के रूप में नीरज सिंह, संतोष कुमार भगत, पिंटू समेत अन्य पहुंचे. एमजीएम अधीक्षक से बातचीत कर झुलसे लोगों की बेहतर इलाज कराने की व्यवस्था कराई.

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

कारीगर तपन ने बताया कि वह किचन में काम कर रहा था. सहयोगी कर्मचारी आराम कर रहे थे. इस दौरान सिलेंडर में आग लग गई. उसने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि जब तक लोग वहां से भाग पाते तब तक वह आग की चपेट में आ गया. सिलेंडर ब्लास्ट हो गया.

समोसा लेने आई एक किशोरी मामूली रूप से झुलस गई. आग से दो सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाके से आसपास क्षेत्र थर्रा उठा. दीवार में दरार पड़ गई. सही समय पर आग पर काबू पाने के कारण बड़ी घटना टल गई. घटना का कारण सिलेंडर से गैस रिसाव होना सामने आ रहा है.

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026
Recent Post

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को Diwali का तोहफा! महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अप्रैल में भी बढ़ा था 2%

October 28, 2026

Adityapur: आदित्यपुर में विवाहिता की मौत के मामले में पति समेत चार गिरफ्तार, दहेज हत्या का आरोप

October 28, 2026

Jamshedpur: कदमा में अवैध हथियार के साथ दो युवक गिरफ्तार, लोडेड देशी कट्टा और दो गोलियां बरामद

October 28, 2026

Congress अध्यक्ष खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर BJP ने जारी किया गाना ‘…आंखें झुका लो, कान खोल के सुन लो, मोदी कहीं नहीं जाएगा’

October 28, 2026

Tata Group को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ किया जा रहा, कारोबारी जगत चुप क्यों? Rahul Gandhi का PM मोदी और शाह पर बड़ा आरोप

October 28, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group