Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»25 से बंद एचसीएल की केंदाडीह माइंस खुलेगी, 20 साल की मिली लीज, जल्द शुरू होगा खनन
    Headlines

    25 से बंद एचसीएल की केंदाडीह माइंस खुलेगी, 20 साल की मिली लीज, जल्द शुरू होगा खनन

    News DeskBy News DeskOctober 5, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    जमशेदपुर. एचसीएल की 2000 से बंद पड़ी केंदाडीह खदान में फिर से खनन का कार्य शुरू होगा. एचसीएल (हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड) के केंदाडीह खनन पट्टा का लीज समझौते पर शनिवार को हस्ताक्षर कर दिये गये. लीज को अगले 20 साल के लिए मंजूरी प्रदान कर दिया. झारखंड सरकार ने औपचारिक रूप से केंदाडीह खनन पट्टा विलेख (लीज डीड) का निष्पादन कर दिया है, यह समझौता भारत के खनन उद्योग के लिए माइल स्टोन होगा. पच्चीस वर्षों बाद फिर से खनन कार्य शुरू होगा.

    झारखंड सरकार ने तांबा खनन के क्षेत्र में एक बड़ी पहल करते हुए केंदाडीह खनन पट्टा विलेख का औपचारिक निष्पादन कर दिया है. पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने राज्य सरकार की ओर से पट्टा विलेख पर हस्ताक्षर किए. वहीं, एचसीएल की ओर से आईसीसी के कार्यकारी निदेशक-सह-इकाई प्रमुख ने हस्ताक्षर किए. इस कदम के बाद केंदाडीह कापर माइंस से तांबा अयस्क का उत्पादन दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    अधिकारियों ने बताया कि केंदाडीह कापर माइन्स से हर साल लगभग 19 करोड़ रुपये राजस्व राज्य सरकार को मिलेगा. इसके अलावा करीब 500 लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी मिलेगा. अप्रत्यक्ष रूप से भी रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इससे राज्य सरकार की आय बढ़ेगी. साथ ही, आसपास के इलाकों का आर्थिक और सामाजिक विकास भी होगा. गौरतलब है कि इससे पहले राखा और सुरदा खनन पट्टों का भी निष्पादन किया जा चुका है. अब केंदाडीह पट्टे के साथ एचसीएल/आईसीसी के तीन खनन पट्टे शुुरू होंगे. इनसे राज्य सरकार को हर साल लगभग 100 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा. इस मौके पर डीडीसी नागेंद्र पासवान, एडीसी भगीरथ प्रसाद और डीएमओ सतीश कुमार नायक भी मौजूद थे.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    closed since 25th HCL's Kendadih mines Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news mining will start soon. will reopen after getting a 20-year lease झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group