Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Goods Train Derail : सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात बाधित
    Headlines

    Goods Train Derail : सियालदह–बजबज रेलखंड पर मालगाड़ी बेपटरी, रेल यातायात बाधित

    News DeskBy News DeskOctober 8, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Kolkata : सियालदह–बजबज रेलखंड पर बुधवार की सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे के पटरी से उतर जाने के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर ट्रेन सेवाएं कई घंटों तक बुरी तरह प्रभावित रहीं. यह हादसा बजबज स्टेशन से कुछ ही दूरी पर 14 नंबर रेलवे गेट के पास हुआ, जिसके कारण सुबह के व्यस्त समय में हजारों नित्ययात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही रेल अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कर दिया गया. पटरी से उतरे डिब्बे को हटाने के लिए क्रेन की मदद ली जा रही है. रेल प्रशासन ने बताया कि सेवाओं को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं.

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस घटना के चलते लोकल ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. अप और डाउन दोनों दिशाओं की सभी ट्रेनें करीब एक घंटे की देरी से चल रही हैं. यात्रियों ने बताया कि प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी का माहौल रहा और वैकल्पिक व्यवस्था के अभाव में उन्हें बसों या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा.

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    रेल प्रशासन ने यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई ट्रेनों को आकड़ा, नुंगी और संतोषपुर स्टेशनों से ही सियालदह की ओर भेजा है. रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही ट्रेनों की आवाजाही सामान्य कर दी जाएगी.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    disrupting rail traffic Goods Train Derailment: Goods train derails on Sealdah-Bajbaj section
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    SARAIKELA-KHARSAWAN NEWS: चम्पाई सोरेन ने राजनगर के ग्राम बांदुवा को दी उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा

    July 23, 2026

    Railway Fine:भारतीय रेलवे में जन विश्वास अधिनियम 2026 लागू, बिना टिकट यात्रा पर अब न्यूनतम ₹500 जुर्माना

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: बेलाजुड़ी में खुला निराश्रित बुजुर्गों का घर ‘करुणा’, सिविल सर्जन ने किया उद्घाटन

    July 23, 2026
    Recent Post

    Indian Railways Update :पनकी धाम स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग, 22 ट्रेनों के रूट और समय में बड़ा बदलाव

    July 23, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS: नीट और 80 से अधिक पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का विशाल प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे की मांग

    July 23, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group