


Jamshedpur. पुलिस ने जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र पटमदा थाना के बेलटांड़ दुर्गा पूजा मैदान से गुरुवार सुबह एक नाबालिग का शव बरामद किया है. स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. आशंका जताई जा रही है कि नशे के अधिक सेवन से नाबालिग की मौत हुई है. मृतक की पहचान पटमदा के बामनी टोला घोषडीह निवासी लगभग 14 वर्षीय आदिवासी किशोर के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने बताया कि वह अक्सर बेलटांड़ बाजार में लावारिस हालत में घूमता रहता था और पिछले कुछ समय से नशे का आदी बन गया था.
उसके साथियों ने बताया कि बुधवार की शाम उसने बेलटांड़ बाजार की एक दुकान से तीन डेंड्राइट पाउच खरीदे थे, जिन्हें उसने नशे के तौर पर इस्तेमाल किया. बताया जाता है कि रात को वह भूखे पेट ही दुर्गा मंदिर के पास बने टेंट में सो गया. सुबह जब टेंट के एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी तो उसने पास में खड़े टेम्पो चालकों को जानकारी दी.पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और साइकिल समेत अन्य सामान को जब्त किया.



