Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»चंपाई ने सरकार पर बोला हमला कहा – गरीबों की जान की कीमत लगा रही है बेशर्म सरकार, रिम्स पहुंचे डॉ इरफान
    Headlines

    चंपाई ने सरकार पर बोला हमला कहा – गरीबों की जान की कीमत लगा रही है बेशर्म सरकार, रिम्स पहुंचे डॉ इरफान

    News DeskBy News DeskOctober 10, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने रिम्स (राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल) से जुड़े एक हालिया फैसले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने सरकार को “बेशर्म” करार देते हुए आरोप लगाया कि अब गरीबों की जान की कीमत तय की जा रही है. चंपाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में लिखा, “बधाई हो, झारखंड सरकार ने रिम्स में इलाज करवाने वाले गरीबों के जान की कीमत तय कर दी. बताइये, इतनी बड़ी रकम का क्या करेंगे आप? बेशर्म सरकार!”

    दरअसल, 9 अक्टूबर को रिम्स शासी परिषद की बैठक में एक प्रस्ताव पारित हुआ, जिसके तहत अब रिम्स में इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौत हो जाती है, तो मृतक के परिजनों को ₹5000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी. यह राशि UPI के माध्यम से सीधे परिजनों के खाते में भेजी जाएगी.

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस निर्णय की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार हर साल इस योजना पर लगभग 7 करोड़ रुपये खर्च करेगी और यह सुविधा सभी वर्गों के लोगों को मिलेगी.

    रांची में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी एक्शन में, मेडिकल स्टोर्स पर किया औचक जांच

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी शुक्रवार को अचानक निरीक्षण पर निकले. मध्य प्रदेश और गुजरात में कफ सिरप से बच्चों की मौत की घटनाओं के बाद झारखंड सरकार ने एहतियातन तीन कफ सिरप  कोल्ड्रिफ, रेस्पिफ्रेश टीआर और रिलीफ  की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी है.

    इसी क्रम में मंत्री डॉ. अंसारी ने राजधानी के अल्बर्ट एक्का चौक स्थित जय हिंद फार्मा मेडिकल स्टोर का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने स्टोर में मौजूद दवाओं का स्टॉक जांचा और खासतौर पर प्रतिबंधित सिरप की उपलब्धता की जानकारी ली.

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि राज्य में किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित सिरप की बिक्री नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा, “जो भी दुकान इन बैन सिरप्स की बिक्री करते पकड़ी जाएगी, उसका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा.”

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    मंत्री ने जनता से भी अपील की कि यदि कहीं प्रतिबंधित या नकली दवाएं बेची जा रही हों, तो इसकी सूचना तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें. उन्होंने कहा कि हानिकारक दवाओं से लोगों का जीवन खतरे में पड़ सकता है और सरकार इस पर सख्त रुख अपनाए हुए है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Champai attacked the government saying - the shameless government is putting a price on the lives of the poor Dr. Irfan reached RIMS. Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group