Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Bihar»Bihar Election: ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन जारी, आज घोषणा की उम्मीद, प्रशांत किशोर का राघोपुर से चुनाव अभियान शुरू
    Bihar

    Bihar Election: ‘एनडीए’ और ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन जारी, आज घोषणा की उम्मीद, प्रशांत किशोर का राघोपुर से चुनाव अभियान शुरू

    News DeskBy News DeskOctober 12, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जहां भाजपा नीत सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन सीट बंटवारे को अंतिम रूप देने में जुटे हैं, वहीं जन सुराज पार्टी ने बढ़त बनाए रखी है. जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव के गृह क्षेत्र राघोपुर से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत की.

    भाजपा के शीर्ष नेता दिल्ली में जमे
    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री मंगल पांडे इन दिनों दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं, जहां वे शीर्ष नेताओं और सहयोगी दलों के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं. जायसवाल ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सोशल मीडिया पर सीट बंटवारे को लेकर काल्पनिक आंकड़े प्रसारित किए जा रहे हैं. हमारे सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा ने इस पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है. स्पष्ट कर दूं कि बातचीत अभी जारी है और घोषणा जल्द होने की संभावना है.

    राज्यसभा सदस्य और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने मीडिया में आई उन खबरों पर प्रतिक्रिया दी थी जिनमें कहा गया था कि उनकी पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में एकल अंक यानी 10 से कम सीट दी जा सकती हैं.

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    एनडीए में ऐसा बन रहा फार्मूला
    सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और भाजपा को लगभग बराबर सीट 101 से 102 तक मिल सकती हैं, जबकि केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को लगभग 30 सीट मिलने की संभावना है. राजग के एक अन्य घटक जीतन राम मांझी अपनी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के लिए “कम से कम 15 सीट मांग रहे हैं, उन्हें सात-आठ सीटों पर समझौता करने को कहा गया है. जब जायसवाल से पूछा गया कि घोषणा दिल्ली में होगी या पटना में, उन्होंने कहा, “हम अपने सहयोगियों से चर्चा करेंगे. कई नेता अपने-अपने क्षेत्रों में हैं। जिन नेताओं की उपस्थिति जरूरी होगी, उनकी सुविधा को देखते हुए स्थान तय किया जाएगा.

    लालू प्रसाद के आवास पर चहल-पहल, प्रशांत ने दी चुनौती
    लालू प्रसाद के आवास पर चहल-पहल बढ़ गई है। मुख्यमंत्री आवास के ठीक सामने स्थित उनके बंगले के बाहर पूरे दिन टिकट के दावेदारों की लंबी कतार लगी रही. वहीं, प्रशांत किशोर का दावा है कि “जन सुराज पार्टी ही अब तक 51 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है और वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी नवगठित पार्टी पिता-पुत्र की जोड़ी (लालू-तेजस्वी) को कड़ी चुनौती देगी.

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    राघोपुर से अभियान की शुरुआत करते हुए किशोर ने तेजस्वी यादव के “एक से अधिक सीट से चुनाव लड़ने” की अटकलों पर टिप्पणी की, “शायद उनका हश्र उनके सहयोगी राहुल गांधी जैसा होगा, जो 2019 में वायनाड से तो जीत गए लेकिन अपनी पारंपरिक अमेठी सीट हार गए

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: 'एनडीए' और ‘इंडिया’ गठबंधन में सीट बंटवारे पर मंथन जारी Bihar Election: Seat-sharing discussions continue between the NDA and the All India Alliance with an announcement expected today. Prashant Kishor begins his campaign in Raghopur. आज घोषणा की उम्मीद प्रशांत किशोर का राघोपुर से चुनाव अभियान शुरू
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: कांग्रेस की DPAC बैठक में संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति पर मंथन

    August 30, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ;नई पीढ़ी पर शक नहीं, भरोसा कीजिए : सरयू राय

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: लोकतांत्रिक आंदोलनों के दमन के खिलाफ आजसू करेगी राज्य सरकार का पुतला दहन : रामचंद्र सहिस

    August 30, 2026

    Jamshedpur NEWS: वनबंधु परिषद का अनूठा प्रयास, भजन जैमिंग के जरिए युवाओं को संस्कृति और राष्ट्रप्रेम से जोड़ने की पहल

    August 30, 2026

    Adityapur NEWS: आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न, मजदूर वर्ग की चुनौतियों पर हुई चर्चा

    August 30, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group