Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Ghatsia By Election: घाटशिला उपचुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रसूनचोपा चेक पोस्ट से 4 वाहनों से 12 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद
Breaking News

Ghatsia By Election: घाटशिला उपचुनाव से पहले पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रसूनचोपा चेक पोस्ट से 4 वाहनों से 12 लाख रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद

News DeskBy News DeskOctober 14, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Ghatsila. घाटशिला विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को उपचुनाव होना है. उपचुनाव से पहले झारखंड-ओड़िशा सीमा पर बने चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है. इसी क्रम में रसूनचोपा चेकपोस्ट पर जांच के दौरान अलग-अलग वाहनों से 12.28 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, यह सभी रकम ओड़िशा से झारखंड लाई जा रही थी. रसूनचोपा चेक पोस्ट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो की उपस्थिति में वाहनों की जांच की गयी. इस दौरान नकदी की वीडियोग्राफी के साथ जब्ती की कार्रवाई की गई.

मौके पर कोवाली थाना प्रभारी धनंजय कुमार पासवान भी मौजूद थे. प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान चार अलग-अलग मामलों में यह रकम बरामद की गई. पहले व्यक्ति से 73 हजार, दूसरे से 1 लाख 25 हजार 400 रुपये, तीसरे से 3 लाख 50 हजार रुपये और चौथे मामले में सुनीता सेवइया नामक महिला से 6 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए गए.

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

मजिस्ट्रेट पदम लोचन महतो ने बताया कि जांच के दौरान चार अलग-अलग वाहनों से सभी रकम बरामद की गई है. सभी रकम जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, आचार संहिता के मद्देनजर चेक पोस्ट पर जांच अभियान को और तेज कर दिया गया है ताकि चुनाव में धन के दुरुपयोग पर रोक लगाई जा सके.

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026
Recent Post

Jamshedpur: रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला,19 साल की युवती ने पिता पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस जांच में जुटी

November 23, 2026

Ghatsila: घने कोहरे के कारण NH-18 पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, दूसरा गंभीर

November 23, 2026

Sansad Session Running: मानसून सत्र का 100 दिन बाद भी सत्रावसान नहीं, विशेष बैठक को लेकर असमंजस

November 23, 2026

Jamshedpur: सोनारी के खूंटाडीह में एक मकान से शव बरामद,जांच में जुटी पुलिस

November 23, 2026

Saraikela: जामडीह ओवरब्रिज के पास भिड़े कार और बाइक, टला बड़ा हादसा, दोनों वाहनों पर सवार सभी लोग बाल-बाल बचे

November 23, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group