Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर सरकार की मुहर, जाने आरक्षण का प्रतिशत…
    Headlines

    झारखंड के 48 नगर निकायों में चुनाव का रास्ता साफ, पिछड़े वर्गों के आरक्षण पर सरकार की मुहर, जाने आरक्षण का प्रतिशत…

    News DeskBy News DeskOctober 14, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Ranchi: झारखंड में लंबे समय से टल रहे नगर निकाय चुनाव अब होने जा रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के सभी 48 नगर निकायों में चुनाव कराने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है. इसके साथ ही पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण निर्धारण पर पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा को भी हरी झंडी दे दी गई है.

    राज्य सरकार ने झारखंड नगरपालिका (निर्वाचन एवं चुनाव याचिका) नियमावली 2012 में संशोधन करते हुए यह स्पष्ट किया है कि महापौर और अध्यक्ष पदों पर अधिकतम 50 प्रतिशत आरक्षण सीमा का पालन किया जाएगा. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्ग (BC-I व BC-II) को इसी सीमा के भीतर आरक्षण मिलेगा. नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायत स्तर पर पिछड़े वर्गों का आरक्षण उनकी जनसंख्या के अनुपात में तय किया गया है.

    नगर निगमों में आरक्षण प्रतिशत

    रांची – BC-I: 37.51%, BC-II: 13.03%, कुल: 50.55%
    धनबाद – BC-I: 31.34%, BC-II: 18.64%, कुल: 52.84%
    हजारीबाग – BC-I: 39.58%, BC-II: 6.82%, कुल: 46.18%
    देवघर – BC-I: 32.95%, BC-II: 17.28%, कुल: 50.24%
    गिरिडीह – BC-I: 31.37%, BC-II: 8.12%, कुल: 39.49%
    आदित्यपुर – BC-I: 29.14%, BC-II: 3.60%, कुल: 32.74%
    चाईबासा – BC-I: 24.07%, BC-II: 23.43%, कुल: 47.50%

    नगर परिषदों में आरक्षण प्रतिशत

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    विश्रामपुर – BC-I: 39.66%, BC-II: 13.37%, कुल: 53.04%
    गोला – BC-I: 53.62%, BC-II: 13.10%, कुल: 66.72%
    साहेबगंज – BC-I: 50.97%, BC-II: 19.89%, कुल: 70.85%
    चक्रधरपुर – BC-I: 44.58%, BC-II: 28.30%, कुल: 72.88%
    मधुपुर – BC-I: 56.78%, BC-II: 14.83%, कुल: 71.61%
    लोहरदगा – BC-I: 40.75%, BC-II: 16.30%, कुल: 57.05%
    गुमला – BC-I: 25.27%, BC-II: 17.91%, कुल: 43.17%
    जुगसलाई – BC-I: 37.17%, BC-II: 18.36%, कुल: 56.53%

    नगर पंचायतों में आरक्षण प्रतिशत

    मेदिनीनगर – BC-I: 45.65%, BC-II: 23.29%, कुल: 68.94%
    जमशेदपुर – BC-I: 42.60%, BC-II: 28.77%, कुल: 71.37%
    राजमहल – BC-I: 72.55%, BC-II: 8.91%, कुल: 81.46%
    बरहरवा – BC-I: 55.74%, BC-II: 26.98%, कुल: 82.72%
    धनवार – BC-I: 43.61%, BC-II: 36.82%, कुल: 79.02%
    बड़की सरिया – BC-I: 37.98%, BC-II: 30.60%, कुल: 67.87%
    बासुकिनाथ – BC-I: 49.74%, BC-II: 13.28%, कुल: 63.02%
    चाकुलिया – BC-I: 31.69%, BC-II: 28.61%, कुल: 60.40%

    महापौर और अध्यक्ष पद के लिए आरक्षण

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    राज्य आयोग की अनुशंसा के अनुसार, नगर निगमों में BC-I के लिए 30.28%, BC-II के लिए 14.15% यानी कुल 44.43% आरक्षण तय हुआ है. नगर परिषदों में BC-I के लिए 39.94%, BC-II के लिए 11.70% यानी कुल 51.64% और नगर पंचायतों में BC-I के लिए 41.20%, BC-II के लिए 9.90% यानी कुल 51.10% आरक्षण तय किया गया है.

    इस निर्णय के बाद झारखंड में करीब पांच साल से लंबित निकाय चुनावों की राह खुल गई है. राज्य चुनाव आयोग अब अधिसूचना जारी करने की तैयारी में जुट जाएगा. सरकार का मानना है कि आरक्षण तय हो जाने से चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की कानूनी बाधा नहीं रहेगी.

    अब झारखंड के 48 निकायों में स्थानीय निकाय चुनाव की हलचल एक बार फिर शुरू होने जा रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Decks cleared for elections in 48 municipal bodies in Jharkhand find out the percentage of reservation... government approves reservation for backward classes Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026
    Recent Post

    Jharkhand: ‘खैनी’ मांगने से शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंचा, SP आवास के सामने JDU विधायक के बेटे के गार्ड ने अपने साथी की आंख में मारी गोली, मौत

    July 22, 2026

    Hemant Soren: सीएम हेमंत सोरेन बोले-जेपीएससी मामले की जांच गंभीरता से चल रही, सरकार की प्राथमिकता छात्रों के भविष्य की रक्षा करना है

    July 22, 2026

    Rahul Gandhi: प्रधानमंत्री आवास के निकट कांग्रेस का धरना, ‘बलपूर्वक’ हिरासत में लिया और उन्हें बस में बैठाकर ले गयी पुलिस

    July 22, 2026

    Jamshedpur: मलेरिया के बाद अब पूर्वी सिंहभूम जिले में चिकनपॉक्स का आया मामला, मुसाबनी में 20 से अधिक लोग संक्रमित मिले

    July 22, 2026

    Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

    July 22, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group