Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Bihar»Bihar Election: BJP ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा
Bihar

Bihar Election: BJP ने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल, विस अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा

News DeskBy News DeskOctober 15, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Patna.भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार को अपने 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिसमें 13 मंत्रियों और नौ महिलाओं के नाम शामिल हैं जबकि विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है. भाजपा नवंबर में होने वाला विधानसभा चुनाव राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के तहत लड़ रही है. वह 243 विधानसभा सीट में से 101 पर अपने उम्मीदवार उतारेगी. शेष सीटें गठबंधन सहयोगियों के हिस्से में गई हैं जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यू) भी शामिल है.

भाजपा की पहली सूची में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को तारापुर और पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को लखीसराय से प्रत्याशी बनाया गया है. वहीं, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काट दिया गया है. यादव सात बार पटना साहिब से विधायक रह चुके हैं. पार्टी ने उनकी जगह हाइकोर्ट के वकील और भाजपा नेता रत्नेश कुशवाहा को उम्मीदवार बनाया है. इसी तरह, कुम्हरार सीट से पांच बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का टिकट भी काटा गया है.

उनकी जगह प्रदेश भाजपा के पूर्व महासचिव संजय गुप्ता को प्रत्याशी बनाया गया है. भाजपा की पहली सूची में 13 मंत्रियों और नौ महिला उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने 48 मौजूदा विधायकों को दोबारा मौका दिया है. शेष 30 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाद में की जाएगी.

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

विधानसभा अध्यक्ष यादव ने टिकट कटने पर कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के निर्णय के साथ हूं.पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया है. मुझे कोई शिकायत नहीं है. नई पीढ़ी का स्वागत और अभिनंदन है. उन्होंने कहा कि पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उन्हें सात बार विजयी बनाया और जो स्नेह मिला, उसे वे कभी नहीं भूलेंगे. वहीं, औराई से विधायक व पूर्व मंत्री रामसूरत राय के समर्थकों ने टिकट नहीं मिलने पर प्रदेश मुख्यालय में हंगामा किया और पार्टी पर टिकट बेचने का आरोप लगाया. भाजपा में सोमवार को शामिल हुए पूर्व मुख्य आयकर आयुक्त सुजीत कुमार सिंह को दरभंगा जिले की गौड़ाबौरम सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. इस सीट से उनकी पत्नी स्वर्णा सिंह मौजूदा विधायक हैं. भाजपा ने वर्तमान मंत्री मोतीलाल प्रसाद का टिकट काट दिया है, जो रीगा (पश्चिम चंपारण) से विधायक हैं. इसी तरह पूर्व मंत्री व विधायक रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान और अमरेंद्र प्रसाद सिंह को भी टिकट नहीं दिया गया है.

पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार
जातिगत समीकरण के अनुसार, भाजपा की पहली सूची में सबसे अधिक 15 राजपूत उम्मीदवार हैं. इनके अलावा 12 वैश्य, 11 भूमिहार, सात ब्राह्मण, छह कुशवाहा (कोयरी), पांच यादव, दो कुर्मी और एक कायस्थ उम्मीदवार के नाम शामिल हैं.

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026
Recent Post

Jamshedpur: आ रहा प्रचंड चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’, 28 को ओडिशा तट पहुंचेगा, जमशेदपुर में तीन दिन होगी मूसलाधार बारिश

October 27, 2026

Jharkhand: किसानों को धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 109 रुपये प्रति क्विंटल मिलेगा बोनस

October 27, 2026

Chaibasa: चाईबासा में युवक की टांगी से मार कर हत्या, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया

October 27, 2026

Rahul Gandhi बोले- ‘आरोपी नंबर 4’ ज्ञानेश कुमार को हटाएं PM Modi, ‘30 सेकंड में’ आंदोलन रुक जाएगा

October 27, 2026

Saraikela: हाता-चाईबासा मार्ग पर बाघरायसाई गांव के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर

October 27, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group