Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saranda Naxal Attack: सारंडा में नक्सलियों ने एक और मोबाइल टावर फूंका, बड़े इलाके में नेटवर्क ठप, पोस्टरों के जरिए दी पुलिस को चुनौती, आज बंद का आह्वान
    Breaking News

    Saranda Naxal Attack: सारंडा में नक्सलियों ने एक और मोबाइल टावर फूंका, बड़े इलाके में नेटवर्क ठप, पोस्टरों के जरिए दी पुलिस को चुनौती, आज बंद का आह्वान

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा इलाकों में नक्सलियों ने सोमवार देर रात एक और मोबाइल टावर फूंक दिया. छोटानागरा थाना के बहदा गांव स्थित एयरटेल मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया. घटनास्थल पर नक्सलियों ने कई पोस्टर और पर्चे भी छोड़े हैं. इसमें उन्होंने अपने मारे गये साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी है. नक्सलियों ने इससे पहले 11 अक्टूबर की रात में मोबाइल टावर जला दिया था. नक्सलियों ने बुधवार को बंद का आह्वान किया है.

    दर्जनभर हथियारबंद नक्सली पहुंचे, दहशत
    ग्रामीणों के अनुसार, करीब दर्जनभर हथियारबंद नक्सली देर रात अचानक गांव पहुंचे और ग्रामीणों को घरों में बंद रहने की चेतावनी दी. इसके बाद उन्होंने टावर पर लगे पैनल और बैटरी उपकरणों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. कुछ ही मिनटों में टावर धधक उठा और पूरे इलाके में लपटें दिखने लगीं. आग लगने के बाद टावर के उपकरणों के जलने और फटने से रह-रहकर तेज आवाजें आती रहीं. ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब एक बजे तक पूरे क्षेत्र में धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं. टावर के चारों ओर धुआं फैल गया और बिजली की तारें जलकर टूट गईं. इस वारदात के बाद ग्रामीण पूरी रात भय के साए में रहे और किसी ने अपने घरों से बाहर झांकने की हिम्मत तक नहीं की. ग्रामीणों का कहना है कि नक्सलियों की इस कार्रवाई से उनका ही नुकसान हो रहा है. नक्सलियों ने इस हमले को ऑपरेशन ‘कगार’ के विरोध में बताया है. इधर पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    नक्सलियों ने पोस्टरों के जरिए दी पुलिस को धमकी
    घटनास्थल पर नक्सलियों ने कई पोस्टर और पर्चे भी छोड़े हैं, जिनमें उन्होंने अपने मारे गए साथियों का बदला लेने की चेतावनी दी है. पोस्टर में ऑपरेशन कगार के विरोध में 8 से 14 अक्टूबर तक प्रतिशोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और असम में कांड करने की धमकी दी है. पोस्टर में साफ लिखा गया है कि पुलिस हमारे साथियों का खून बहा रही है, अब बदला उसी अंदाज में लिया जाएगा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के हमले से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है. नक्सलियों ने एयरटेल के मोबाइल टावर को आग के हवाले कर दिया, जिससे उस क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    and calling for a shutdown today. challenging police through posters disrupting network in a large area Saranda Naxal Attack: Naxalites blew up another mobile tower in Saranda Saranda Naxal Attack: सारंडा में नक्सलियों ने एक और मोबाइल टावर फूंका आज बंद का आह्वान पोस्टरों के जरिए दी पुलिस को चुनौती बड़े इलाके में नेटवर्क ठप
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group