Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election NDA: सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी; उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजग में सब कुछ ठीक नही; अमित शाह ने दिल्ली बुलाया
    Breaking News

    Bihar Election NDA: सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी; उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजग में सब कुछ ठीक नही; अमित शाह ने दिल्ली बुलाया

    News DeskBy News DeskOctober 15, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है और इसके फॉर्मूले पर नाराजगी जाहिर करते हुए राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि “नथिंग इज वेल इन एनडीए. इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया है. रालोमा प्रमुख ने बुधवार को पटना स्थित पार्टी कार्यालय में दोपहर साढ़े बारह बजे एक आपात बैठक बुलाने की घोषणा की थी, जिसमें राजग के भीतर पार्टी की भविष्य की भूमिका पर चर्चा की जानी थी. बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया.

    कुशवाहा ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के साथ विमर्श के लिए गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी और मुझे अभी दिल्ली के लिए जाना है. इसलिए आज पार्टी के साथियों के साथ पटना स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित होने वाली बैठक तत्काल स्थगित की गई है. राजग की ओर से घोषित सीट बंटवारे के फॉर्मूले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जद(यू)) को 101-101 सीटें, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें, जबकि हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और रालोमो को छह-छह सीटें दी गई हैं. सूत्रों के अनुसार, रालोमो ने 24 सीटों की मांग की थी और उम्मीद थी कि पार्टी को कम से कम दो अंकों में सीटें मिलेंगी.

    फॉर्मूले की घोषणा के बाद कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि सीटों की संख्या अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रही, लेकिन कार्यकर्ता धैर्य बनाए रखें. उन्होंने अपने समर्थकों से क्षमा भी मांगी थी. इस पोस्ट के बाद से ही रालोमो के भीतर असंतोष की चर्चा तेज हो गई थी.

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    सूत्रों ने बताया कि अमित शाह की पहल का उद्देश्य कुशवाहा को मनाना और राजग को एक बनाए रखना है. संभावना है कि उन्हें कुछ अतिरिक्त सीटों या किसी राजनीतिक पद का प्रस्ताव दिया जा सकता है. बताया जाता है कि महुआ सीट चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी को देने से कुशवाहा नाराज हैं.

    राजनीतिक विश्लेषक अरुण कुमार पांडे का मानना है कि यदि दिल्ली में होने वाली शाह–कुशवाहा की मुलाकात सकारात्मक रही, तो राजग एकजुटता का संदेश दे सकेगा. लेकिन अगर मतभेद कायम रहे, तो इसका असर बिहार चुनाव के समीकरणों पर पड़ सकता है.

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election NDA: Seat-sharing tussle continues; Upendra Kushwaha says all is not well within NDA; Amit Shah summons him to Delhi Bihar Election NDA: सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी; उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजग में सब कुछ ठीक नही; अमित शाह ने दिल्ली बुलाया
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026
    Recent Post

    Petrol E20: सरकार का दावा, पेट्रोल में एथनॉल मिलाने se गाड़ियों पर असर नहीं, पर माइलेज में कुछ हद तक बदलाव को स्वीकारा

    July 4, 2026

    Aadhar App: UIDAI ने आधार ऐप के जरिये E-MAil जोड़ने की मुफ्त सुविधा शुरू की

    July 4, 2026

    Jharkhand:सरकारी स्कूल के प्रधानाध्यापक पर छात्रा से ‘छेड़छाड़’ का आरोप, पिता के बयान पर मामला दर्ज

    July 4, 2026

    Jharkhand:डायन होने के संदेह में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मर डाला हत्या

    July 4, 2026

    Jharkhand Sarkar: वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने DGP से ‘नाराज’ होकर सरकारी सुरक्षा और गाड़ियां लौटायीं, ये बतायी वजह?

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group