


Jamshedpur. मानगो थाना क्षेत्र के पंजाबी लाइन में गुरुवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां अमृत पाल सिंह (41) ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के चाचा हरदयाल सिंह ने बताया कि अमृत पाल सिंह ने दो शादियां की थीं, लेकिन दुर्भाग्यवश दोनों ही पत्नियों ने किसी न किसी कारणवश उनसे रिश्ता तोड़ दिया और अलग हो गईं.
इसके बाद वे अपनी वृद्ध मां के साथ पंजाबी लाइन स्थित घर में रह रहे थे। इसी वर्ष फरवरी माह में उनकी मां का भी निधन हो गया था. मां के देहांत के बाद से ही वे पूरी तरह टूट चुके थे और डिप्रेशन में रहने लगे थे.



