Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Illegal Mining: अवैध लौह अयस्क खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाये गंभीर आरोप, नोवामुंडी थानेदार और खनन अधिकारी पर की कार्रवाई की मांग
    Breaking News

    Chaibasa Illegal Mining: अवैध लौह अयस्क खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाये गंभीर आरोप, नोवामुंडी थानेदार और खनन अधिकारी पर की कार्रवाई की मांग

    News DeskBy News DeskOctober 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने जिले के नोवामुंडी थाना क्षेत्र में हुए कथित अवैध लौह अयस्क खनन मामले में गंभीर आरोप लगाते हुए थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी पर पद का दुरुपयोग करने और मामले को दबाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. शनिवार को चाईबासा के जुबली तालाब स्थित कैफेटेरिया में आयोजित प्रेस वार्ता में मधु कोड़ा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात उन्हें सूचना मिली थी कि नोवामुंडी रेलवे साइडिंग नंबर-5 के पास अवैध खनन किया जा रहा है. सूचना मिलते ही वे अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और देखा कि कई ट्रक, लोडर और जेसीबी मशीनें लौह अयस्क की लोडिंग कर रही थीं.

    उन्होंने बताया कि मौके से उन्होंने दो लोडेड ट्रक, एक जेसीबी और एक पेलोडर सहित कई वाहनों को जब्त कर पुलिस को सौंपा, लेकिन थाना प्रभारी ने तीन दिन बीतने के बाद भी कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की. मधु कोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि जिला खनन पदाधिकारी ने भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया और मामले की जांच में लापरवाही बरती.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला गंभीर अनियमितता और मिलीभगत को दर्शाता है. पूर्व मुख्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि नोवामुंडी थाना प्रभारी और जिला खनन पदाधिकारी को तत्काल निलंबित कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि राज्य की राष्ट्रीय संपत्ति और पर्यावरण की रक्षा सुनिश्चित की जा सके.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Chaibasa Illegal Mining: Former Chief Minister makes serious allegations in the illegal iron ore mining case Chaibasa Illegal Mining: अवैध लौह अयस्क खनन मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने लगाये गंभीर आरोप demands action against the Noamundi police station in-charge and mining officer. नोवामुंडी थानेदार और खनन अधिकारी पर की कार्रवाई की मांग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026
    Recent Post

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group