Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: ‘कुप्रशासन फैलाने वाले’ ने पहले पत्नी को आगे किया और अब बेटे-बेटियों को; नीतीश का लालू पर बड़ा हमला
    Breaking News

    Bihar Election: ‘कुप्रशासन फैलाने वाले’ ने पहले पत्नी को आगे किया और अब बेटे-बेटियों को; नीतीश का लालू पर बड़ा हमला

    News DeskBy News DeskOctober 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Samastipur. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला और कहा कि राज्य में ‘कुप्रशासन फैलाने वाले व्यक्ति’ ने पहले अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाकर आगे बढ़ाया और अब बेटे-बेटियों को आगे बढ़ा रहे हैं. जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को समर्थन देने का आह्वान किया और कहा कि बिहार नरेन्द्र मोदी सरकार की मदद से तेजी से प्रगति कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी जनसभा से बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की.

    कुमार ने लालू प्रसाद यादव पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा कि राज्य में जिस व्यक्ति ने कुप्रशासन फैलाया, उसने पद छोड़ने की नौबत आने पर अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बना दिया. नीतीश कुमार 1997 की उस घटना का जिक्र कर रहे थे, जब चारा घोटाले के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा आरोप पत्र दाखिल किए जाने के बाद लालू प्रसाद को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था और उनकी पत्नी राबड़ी देवी ने पदभार संभाला था.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    कुमार ने कहा, उन्होंने (लालू प्रसाद) अब तक अपनी आदतें नहीं बदली हैं. पहले अपनी पत्नी को आगे किया और अब बेटों-बेटियों को बढ़ावा देने में लगे हैं. उनका इशारा महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव और पाटलिपुत्र से सांसद मीसा भारती की ओर था.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    मुख्यमंत्री ने कहा, मैंने थोड़े समय के लिए उनकी पार्टी से गठबंधन किया था, लेकिन जल्द ही समझ गया कि यह गलती थी। मैंने पाया कि मैं उसी गठबंधन में बेहतर हूं, जिसका मैं शुरू से हिस्सा रहा हूं. जद(यू) प्रमुख ने कहा कि राजग की सरकार में बिहार ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है. उनका कहना था कि केंद्र की मोदी सरकार ने राज्य के विकास के लिए हर संभव सहयोग दिया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: ‘कुप्रशासन फैलाने वाले’ ने पहले पत्नी को आगे किया और अब बेटे-बेटियों को; नीतीश का लालू पर बड़ा हमला Bihar Election: The 'misgovernance' man first promoted his wife and now his sons and daughters; Nitish launches a major attack on Lalu.
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group