Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Bihar Election: तेजस्वी अब भी लालू प्रसाद की छाया से बाहर नहीं आ पाए हैं; बड़े भाई तेज प्रताप ने कसा तंज, बोले- अब न तो पिता की पार्टी में लौटेंगे और न ही किसी दल में शामिल होंगे
    Breaking News

    Bihar Election: तेजस्वी अब भी लालू प्रसाद की छाया से बाहर नहीं आ पाए हैं; बड़े भाई तेज प्रताप ने कसा तंज, बोले- अब न तो पिता की पार्टी में लौटेंगे और न ही किसी दल में शामिल होंगे

    News DeskBy News DeskOctober 26, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Patna. पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने शनिवार को कहा कि उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव अब तक पिता लालू प्रसाद की छाया से बाहर नहीं निकल पाए हैं. हसनपुर के विधायक तेज प्रताप ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से निष्कासित किए जाने के बाद जनशक्ति जनता दल का गठन कर लिया था. समर्थकों द्वारा तेजस्वी को ‘जननायक’ कहे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि ‘जननायक’ की उपाधि राम मनोहर लोहिया और कर्पूरी ठाकुर जैसे महापुरुषों से जुड़ी है.

    तेज प्रताप ने कहा, लालू प्रसाद भी इस उपाधि के योग्य हैं, लेकिन तेजस्वी की पहचान अभी भी अपने पिता पर टिकी है, जिस दिन वह अपनी अलग पहचान बना लेंगे, मैं स्वयं उन्हें ‘जननायक’ कहने वाला पहला व्यक्ति बनूंगा.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    इस बार हसनपुर से अलग महुआ सीट से चुनाव लड़ रहे तेज प्रताप ने यह भी स्पष्ट किया कि चुनाव परिणाम चाहे जो हों, वह न तो पिता की पार्टी में लौटेंगे और न ही किसी अन्य दल में शामिल होंगे. उन्होंने महुआ में अपनी जीत का पूरा विश्वास जताते हुए कहा कि यहां उनका ‘कोई मुकाबला नहीं’ है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    तेज प्रताप ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना को अपनी उपलब्धि बताते हुए वादा किया कि क्षेत्र में एक ‘अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम’’ बनवाया जाएगा, जिसमें भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच भी आयोजित कराया जाएगा. राजद ने महुआ सीट से मौजूदा विधायक एवं तेजस्वी के करीबी माने जाने वाले मुकेश रौशन को उम्मीदवार बनाया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Bihar Election: Tejashwi still hasn't emerged from Lalu Prasad's shadow; elder brother Tej Pratap taunted him Bihar Election: तेजस्वी अब भी लालू प्रसाद की छाया से बाहर नहीं आ पाए हैं; बड़े भाई तेज प्रताप ने कसा तंज saying he will neither return to his father's party nor join any other party. बोले- अब न तो पिता की पार्टी में लौटेंगे और न ही किसी दल में शामिल होंगे
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group