Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Chaibasa Lathicharge Protest: चाईबासा और सरायकेला में बंद का मिलाजुला असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं, जिला प्रशासन ने यह किया दावा
    Breaking News

    Chaibasa Lathicharge Protest: चाईबासा और सरायकेला में बंद का मिलाजुला असर, लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं, जिला प्रशासन ने यह किया दावा

    News DeskBy News DeskOctober 29, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Chaibasa/Saraikela.चाईबासा में आदिवासियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को भाजपा की ओर से पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिलों में आहूत 12 घंटे के बंद का मिलाजुला असर दिखा.अधिकारियों के अनुसार, स्कूल, कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे तथा वाहनों की आवाजाही भी सामान्य रही. पश्चिम सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अमित रेनू ने बताया कि भाजपा समर्थकों ने बंद को सफल बनाने के लिए रैलियां निकालने की कोशिश की, लेकिन उनके प्रयासों को नाकाम कर दिया गया.

    सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक का यह बंद सोमवार रात चाईबासा में विरोध प्रदर्शन के दौरान आदिवासियों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में बुलाया गया था. एसपी रेनू ने कहा,कुछ लोगों ने बंद के समर्थन में रैली निकालने की कोशिश की, लेकिन प्रयास असफल रहा. यातायात सामान्य है, जिले में कहीं से भी हिंसा की सूचना नहीं मिली है और किसी की एहतियातन गिरफ्तारी भी नहीं की गई है. उन्होंने बताया कि लंबी दूरी की बसें कुछ कम चलीं, लेकिन परिवहन व्यवस्था पर कोई खास असर नहीं पड़ा.

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    सरायकेला-खरसावां जिले में भी बंद का असर सामान्य रहा. जिले के एसपी मुकेश कुमार लुनायत ने बताया, जिले में बंद का कोई खास प्रभाव नहीं देखा गया. स्थानीय यातायात और लंबी दूरी की बसें सामान्य रूप से चलीं. बंद समर्थकों ने कहीं भी सड़क जाम या गड़बड़ी नहीं की.
    इधर, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सरायकेला में दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद कराईं. भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंहदेव के नेतृत्व में कार्यकर्ता गैरेज चौक और संजय चौक क्षेत्र में सड़क पर उतरे और लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह दमनकारी है. आवाज उठाने वालों के ऊपर लाठीचार्ज करवाकर राज्य सरकार ने आदिवासी समाज का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा की गई बर्बरता राज्य सरकार के समर्थन से की गई है जिसकी भाजपा घोर निंदा करती है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    according to the district administration. Chaibasa Lathicharge Protest: The shutdown had a mixed impact in Chaibasa and Seraikela Chaibasa Lathicharge Protest: चाईबासा और सरायकेला में बंद का मिलाजुला असर with long-distance buses remaining suspended जिला प्रशासन ने यह किया दावा लंबी दूरी की बसें नहीं चलीं
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group