Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने चाईबासा में संक्रमित रक्त चढ़ाने पर उठाये सवाल, ‘नेशनल ब्लड पॉलिसी’ लागू नहीं करने पर सरकार को घेरा, सरकारी ब्लड बैंक पर भी बोले
    Breaking News

    Saryu Rai: विधायक सरयू राय ने चाईबासा में संक्रमित रक्त चढ़ाने पर उठाये सवाल, ‘नेशनल ब्लड पॉलिसी’ लागू नहीं करने पर सरकार को घेरा, सरकारी ब्लड बैंक पर भी बोले

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआइवी संक्रमित रक्त चढ़ाने की घटना पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस गंभीर घटना में केवल सिविल सर्जन का निलंबन पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग का मंत्रालय और सचिवालय दोनों समान रूप से जिम्मेदार हैं. सरयू राय ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी ब्लड बैंक अराजकता की स्थिति में हैं और नेशनल ब्लड पॉलिसी के प्रावधानों को अब तक लागू नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल उठाया कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री और स्वास्थ्य सचिव से यह पूछा जाना चाहिए कि नीति को लागू करने में देरी क्यों हुई.

    उन्होंने बताया कि विधानसभा में 11 मार्च 2022 को उनके सवाल के जवाब में सरकार ने स्वयं स्वीकार किया था कि रक्त संग्रह के बुनियादी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा है. उस समय दिये गये आश्वासन पर आज तक अमल नहीं हुआ और जिन अस्पतालों ने रक्त संग्रह अभियान नहीं चलाया, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गयी. सरयू राय ने कहा कि राज्य के 24 जिलों में से केवल रांची सदर अस्पताल, रिम्स और एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर में ही ब्लड सेपरेशन यूनिट कार्यरत हैं. बाकी 23 जिलों के सदर अस्पतालों में यह सुविधा नहीं है, जिससे प्लेटलेट्स, आरबीसी और प्लाज्मा को अलग नहीं किया जा सकता. नतीजतन, मरीजों को पूरा रक्त चढ़ाना पड़ता है, जिससे जोखिम बढ़ जाता है.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने यह भी कहा कि अधिकांश ब्लड बैंकों में स्वतंत्र चिकित्सक पदस्थापित नहीं हैं और वे प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों द्वारा संचालित हो रहे हैं, जो राष्ट्रीय ब्लड नीति के नियमों का उल्लंघन है। राय ने कहा कि जब सरकार के शीर्ष स्तर पर ही लापरवाही बरती जा रही है, तो राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं का भगवान ही मालिक है.

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    'नेशनल ब्लड पॉलिसी' लागू नहीं करने पर सरकार को घेरा and also spoke out against government blood banks criticized the government for not implementing the 'National Blood Policy' Saryu Rai: Saryu Rai raised questions about the transfusion of infected blood in Chaibasa Saryu Rai: सरयू राय ने चाईबासा में संक्रमित रक्त चढ़ाने पर उठाये सवाल सरकारी ब्लड बैंक पर भी बोले
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group