Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर घाटशिला विधान सभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन घाटशिला में हुआ आयोजित
    Headlines

    Jamshedpur: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर घाटशिला विधान सभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी का उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन घाटशिला में हुआ आयोजित

    News DeskBy News DeskNovember 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

     

    Jamshedpur: झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर घाटशिला विधान सभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ नेताओं का एक उच्च स्तरीय बैठक सह सम्मेलन का आयोजन घाटशिला मारवाड़ी धर्मशाला में जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह के अध्यक्षता में आयोजित की गई.

    बैठक सह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सह प्रभारी सिरिबेला प्रसाद, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश शामिल हुए.

    बैठक में घाटशिला विधान सभा उपचुनाव कैंपेन कमिटी, प्रखण्ड वार चुनाव संचालन कमिटी, प्रखण्ड पर्यवेक्षक, प्रदेश प्रतिनिधि, प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता एवं BLA-2 मुख्य रूप से शामिल हुए.

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता सोना से भी ज्यादा कीमती है.कांग्रेस पार्टी का सेवा अपने प्राणों का बाजी लगाकर करना है. प्राण जाए पर कांग्रेस पार्टी का मान मर्यादा धूमिल ना हो. हमारे पूर्वजों ने कांग्रेस पार्टी को अपने खुन और पसीने से सिंचा है.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    श्री कमलेश ने कहा कि काग्रेस आलाकमान मल्लिकार्जुन खडगेजी, कांग्रेस नेता राहुल गाँधीजी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोनिया गाँधीजी ने गठबंधन प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन (JMM) को गठबंधन के तहत जीताने का फैसला किया है.

    मुख्य अतिथि सिरिबेला प्रसाद ने कहा कि हमारे कांग्रेस पार्टी के बहुमूल्य कार्यकर्ता, BLA-2, पंचायत अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, जिला के पदाधिकारी, प्रदेश के पदाधिकारी, प्रखंड पर्यवेक्षक, वरिष्ठ नेतागण, अल्पसंख्यक विभाग, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयुआई, ओबीसी विभाग, आदिवासी कांग्रेस, अजा विभाग, सेवादल सिर्फ और सिर्फ गठबंधन उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित कराने के लिए ही कार्य में सबकुछ न्योछावर करें. पार्टी धर्म का पालन हरहाल में मजबूती से करें. भाजपा के नेतृत्व में देश का बहुत बुरा हाल है. बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा बेतहासा महंगाई, चिकित्सा दिनों दिन महंगी हो रही है. आये दिन लोकतंत्र को कमजोर की जा रही है. वोटों की चोरी की जा रही है, राष्ट्रीय उपक्रमों को बेचा जा रहा है, सोना-चाॅदी बहुत महंगी हो गई है. इन सभी बातों को आम जनता के बीच प्रचार-प्रसार के क्रम में बाताने का कार्य करें.

    चुनाव कैंपेन कमिटी के सदस्य क्षेत्र में गठबंधन दल के कार्यों को मजबूती से रखें, प्रखण्ड चुनाव संचालन समिति के पर्यवेक्षक और सदस्य एक एक घरों तक पहुँचने का कार्य करें, पर्चा वितरण, पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित करें, सभी पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, प्रखण्ड पर्यवेक्षक नुक्कड सभा में वक्ता के रूप में जनता को संबोधित करने का कार्य करें, प्रत्याशी के पक्ष में माहौल तैयार करें.

    झारखण्ड सरकार के मंत्री दीपक बिरुवा,  मंत्री चमरा लिंडा, पवन सिंह, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने जेएमएम नेता के रूप में सम्मेलन में उपस्थित हो कर सभी कांग्रेस नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता से साथ देने का अपील किया और गठबंधन को जिताने का आह्वान किया.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रदीप कुमार बलमुचू, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, बंधु तिर्की, मंजूर अंसारी, जलेश्वर महतो, अंबा प्रसाद, विधायक सोनाराम सिंकू, नमन विक्सल कोंगाडी, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति सिंह मथारू, मार्केटिंग बोर्ड चेयरमैन रविन्द्र सिंह, अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, रविन्द्र कुमार झा, बिजय खान, जोसाई मार्डी, राकेश कुमार तिवारी, मो. भोलू, शमशेर खान, ब्रजेंद्र तिवारी, शेख फारूख, भूतेश पंडित, फकीर चन्द्र अग्रवाल, राजकिशोर यादव, शशि कुमार सिन्हा, रियाजुद्दीन खान, रेयाज खान, अमित राय, डी. मोसेस, धर्मेन्द्र सोनकर, खगेनचन्द्र महतो, एल बी सिंह, प्रिंस सिंह, डाॅ परितोष सिंह, कमलेश कुमार पाण्डेय, अशोक सिंह, मनोज सिंह, हेमेंद्र हाँसदा, बिजय यादव, अवधेश सिंह, रजनीश सिंह, अंसार खान, अमित दोसाज, के के शुक्ल, ज्योति मिश्र, सुनील प्रसाद, कौशल प्रधान, प्रताप यादव, शंकर बेरा, नलिनी सिन्हा, आशुतोष सिंह, विश्वजीत जेना, फिरोज खान, राकेश साहू, राजकिशोर प्रसाद, गुलाम सरबर, संजीव रंजन, गुलरेज अख्तर अंसारी, सहित कांग्रेस शामिल हुए.

    बैठक में कांग्रेस नेता काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी, घाटशिला प्रखण्ड अध्यक्ष सत्यजीत सीट, धालभूमगढ प्रखण्ड अध्यक्ष सतदल गिरी, मुसाबनी प्रखण्ड अध्यक्ष संजय कुमार साह, गुडाबांदा प्रखण्ड अध्यक्ष शिवनाथ मांडी, मानस दास प्रखण्ड कार्यकारीअध्यक्ष बुढान मुर्मू ने चुनाव के विषय पर अपना विचार व्यक्त किया और गठबंधन प्रत्याशी को जिताने का प्रण दोहराया.

    कार्यक्रम को सफल बनाने में मो भोलू, सभी प्रखण्ड अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष नरेश महाकुड, समीर मदीना, कन्हैयालाल शर्मा, तपन दत्त, अशोक मदीना, श्याम सागर, तोता महाली, सिदाम चन्द्र हेम्ब्रम, कृष्ण देव पातर, शाहनवाज आलम, सुफी इरफान, गुरदीप सिंह, जसवंत सिंह जस्सी, मो नौशाद, राज चौबे, राजेश चौधरी, आबिद मनदीप सिंह राजेश चौधरी सुरेंद्र शर्मा हरिराम टुडू तनवीर अहमद सहित कांग्रेसजन का सहयोग सराहनीय रहा.
    कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया.

     

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    bandhu tirky deepak birua ghatsilla up chunav Jamshedpur Jharkhand Congress: jmm keshav mahto kamlesh pradip balmuchu Somesh chandera soren
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group