Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Jamshedpur Road Accident: साकची में जेल चौक के समीप सड़क हादसा, दो कारों की सीधी टक्कर, दोनों वाहनों के खुल गये एयरबैग, तीन लोग घायल
    Breaking News

    Jamshedpur Road Accident: साकची में जेल चौक के समीप सड़क हादसा, दो कारों की सीधी टक्कर, दोनों वाहनों के खुल गये एयरबैग, तीन लोग घायल

    News DeskBy News DeskNovember 13, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. साकची थाना क्षेत्र के जेल चौक के समीप गुरुवार सुबह सड़क हादसा सामने आया. यहां दो कारें आमने-सामने टकरा गईं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के एयरबैग खुल गए और कारों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में दोनों गाड़ियों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोट आई है. जबकि दो अन्य घायलों को इलाज के लिए टीएमएच भेजा गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के समय सड़क पर वाहनों की आवाजाही सामान्य थी. तभी एक तेज रफ्तार कार जेल चौक की ओर से आई और सामने से आ रही दूसरी कार को टक्कर मार दी.

    जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला. तुरंत सूचना साकची थाना पुलिस को दी गयी. घटनास्थल पर पहुंचे कार चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर जा रहे थे. जेल चौक पार करने के बाद अचानक सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को सीधी टक्कर मार दी. उन्होंने कहा कि एयरबैग खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया.

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    सूचना मिलने पर साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाया, जिससे यातायात सुचारू हुआ. पुलिस ने बताया कि घायलों का इलाज चल रहा है और घटना की जांच की जा रही है. प्राथमिक रूप से यह माना जा रहा है कि तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह दुर्घटना घटी है. पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    airbags of both vehicles deployed Jamshedpur Road Accident: Road accident near Jail Chowk in Sakchi Jamshedpur Road Accident: साकची में जेल चौक के समीप सड़क हादसा three people injured two cars collided head-on तीन लोग घायल दो कारों की सीधी टक्कर दोनों वाहनों के खुल गये एयरबैग
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :मानगो बाजार की समस्याओं को लेकर मेयर सुधा गुप्ता और बन्ना गुप्ता से मिला व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :वन विभाग और गीता थिएटर के नि:शुल्क समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों ने दिया नशा मुक्ति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :ई-कचरा रिसाइक्लिंग पर CSIR-NML का बड़ा अभियान, 15 हजार कामगारों को मिलेगा प्रशिक्षण

    June 1, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group