Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Breaking News»Tatanagar: टाटानगर स्टेशन मेन गेट पर अब CNG टेंपो में लगी आग, धमाकों से दहशत में आ गये लोग, यात्रियों ने भागकर बचायी जान, 48 घंटे में आग लगने की यह दूसरी घटना
    Breaking News

    Tatanagar: टाटानगर स्टेशन मेन गेट पर अब CNG टेंपो में लगी आग, धमाकों से दहशत में आ गये लोग, यात्रियों ने भागकर बचायी जान, 48 घंटे में आग लगने की यह दूसरी घटना

    News DeskBy News DeskNovember 24, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. टाटानगर स्टेशन मेन गेट पर चाईबासा बस स्टैंड के पास सोमवार सुबह 10.50 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक सीएनजी टेंपो में अचानक आग लग गई. आग लगते ही वाहन में दो जोरदार धमाके हुए, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और पूरा इलाका दहशत में आ गया। जानकारी के मुताबिक, टेंपो कीताडीह निवासी चालक पवन राय चला रहा था. वह स्टेशन से कुछ यात्रियों को लेकर निकला ही था कि राहगीरों ने वाहन के नीचे से चिंगारी निकलते देख चालक को सतर्क किया. चेतावनी के कुछ ही पलों बाद टेंपो से धुआं उठने लगा और आग तेजी से फैल गई.

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    आग की लपटें उठते ही चालक और यात्री टेंपो से कूदकर दूर भाग गए और अपनी जान बचाई. टेंपो धू-धू कर जलता रहा और धमाकों के चलते आसपास का माहौल भगदड़ में बदल गया. कुछ समय के लिए आवागमन ठप हो गया और लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे. सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ-जीआरपी की टीम और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका.

    पुलिस टेंपो में आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. टाटानगर स्टेशन परिसर स्थित चाईबासा स्टैंड में आग की यह दूसरी घटना है. दो दिन पहले भी एक खड़ी कार में आग लगने की घटना से लोग उबरे भी नहीं थे कि फिर आगजनी की इस नई वारदात ने सबको चौंका दिया.

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    48 घंटे में आग लगने की यह दूसरी घटना Tatanagar: A tempo caught fire at the main gate of Tatanagar station Tatanagar: टाटानगर स्टेशन मेन गेट पर अब टेंपो में लगी आग terrifying people as the explosions terrified passengers who fled to save their lives. This is the second fire incident in 48 hours. धमाकों से दहशत में आ गये लोग यात्रियों ने भागकर बचायी जान
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Recent Post

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026

    CBSE OSM पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- छोटे बच्चों में हताशा का स्तर देखिए, मामले में स्टेटस रिपोर्ट भी मांगी, नीट यूजी पर कहा- परीक्षा हो चुकी तो अब मुद्दा ही क्या बचा

    July 16, 2026

    Share Bazar: आईटी कंपनियों के शेयर की खरीदारी से Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में तेजी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group