Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur News :आपकी योजना–आपकी सरकार’ शिविर में अनियमितताओं पर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा
Breaking News

Jamshedpur News :आपकी योजना–आपकी सरकार’ शिविर में अनियमितताओं पर 15 सूत्री मांग पत्र सौंपा

News DeskBy News DeskNovember 25, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link
जमशेदपुर। जमशेदपुर प्रखंड में आयोजित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ कार्यक्रम में भारी अनियमितताओं और अव्यवस्थाओं का आरोप लगाते हुए पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पानी सोरेन के नेतृत्व में 15 सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीडीसी नागेंद्र पासवान को सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो प्रखंड विकास कार्यालय के समक्ष आंदोलन शुरू किया जाएगा।
डीडीसी नागेंद्र पासवान ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और अधीनस्थ अधिकारियों से तत्काल रिपोर्ट तलब की। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि उठाई गई समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे।
मांग पत्र में लगाए गए प्रमुख आरोप और मांगें:
सौंपे गए पत्र में शिविरों के संचालन में व्यापक अनियमितताओं की जांच और सुधार की मांग की गई है। इनमें प्रमुख मुद्दे शामिल हैं:
  • मैया सम्मान योजना के फॉर्म की अवैध बिक्री और कथित कालाबाजारी की जांच
  • शिविर स्थल पर अव्यवस्था, भीड़ प्रबंधन में लापरवाही
  • आवेदन जमा करने के बाद प्राप्ति रसीद न देना, दी गई रसीदों पर किसी पदाधिकारी के हस्ताक्षर न होना
  • ऑन-द-स्पॉट कंप्यूटर एंट्री न करना, केवल रजिस्टर में नाम दर्ज करना
  • जमा कागजातों की जांच नहीं करना, जिससे भविष्य में भ्रम की स्थिति बन सकती है
  • आवेदन ट्रैकिंग सिस्टम विकसित न होना
  • वीडीओ और सीओ द्वारा बिना योजना और पूर्व बैठक के शिविर आयोजित करना
  • शिविर तिथि तय करने से पहले पंचायत प्रतिनिधियों को भरोसे में न लेना
  • बिना सूचना अचानक तिथि बदल देना
  • प्रचार-प्रसार की कमी, कई विभागों के स्टॉल नहीं लगना
  • कई स्टॉलों पर अधिकारियों की अनुपस्थिति
  • कई विभागों को एक ही टेबल से आवेदन संग्रह करने का निर्णय, जिससे भारी अव्यवस्था हुई
  • कार्यक्रम के दौरान प्रमुख, उप प्रमुख और पंसस सदस्यों को दरकिनार कर सौतेला व्यवहार
पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ जनता तक सही रूप से पहुँचे, इसके लिए शिविरों का सुव्यवस्थित होना आवश्यक है। लेकिन वर्तमान स्थिति में आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सदस्यों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सुधार नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य:
प्रमुख पानी सोरेन, उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, जिला अध्यक्ष सतबीर सिंह बग्गा, सुनील गुप्ता, मनोज यादव, रवि कुरली, दीपू सिंह, सोनिया भूमिज, संगीता पात्रों, जस्मीन गुड़िया, झरना मिश्रा, आरती करूवा, मनीषा हाइबुरू, साकरो सोरेन और अन्य पंचायत समिति सदस्य उपस्थित रहे।
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026
Recent Post

Attack on Tiger Sarraf: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह ने ली हमले की जिम्मेदारी, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस

October 19, 2026

Jharkhand Highcourt अवकाश के बाद भी रविवार को खुला, DC और SP को दी हिदायत, बोकारो स्टील प्लांट के गेट से प्रदर्शनकारियों को हटाएं

October 19, 2026

Jharkhand BJP के वरिष्ठ नेता बृज मोहन राम ने Odisha के 28वें राज्यपाल के रूप में ली शपथ

October 19, 2026

3 साल बाद IPL की नीलामी भारत में, 16 दिसंबर को गोवा में होगी, BCCI ने सभी टीमों को दी जानकारी

October 19, 2026

Jamshedpur.बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, साथी गंभीर

October 19, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group