Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»South East Central Railway :हिमगीर–दाघोरा के बीच ROB के गर्डर स्थापित किए,गुमदा फाटक पर रोड ओवरब्रिज निर्माण में बड़ी प्रगति, 36–36 मीटर के तीन गर्डर लॉन्च
Breaking News

South East Central Railway :हिमगीर–दाघोरा के बीच ROB के गर्डर स्थापित किए,गुमदा फाटक पर रोड ओवरब्रिज निर्माण में बड़ी प्रगति, 36–36 मीटर के तीन गर्डर लॉन्च

News DeskBy News DeskDecember 1, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

रेल खबर।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा एवं सुविधा बढ़ाने के लिए निरंतर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। समपार फाटकों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम करने तथा अत्यधिक सड़क यातायात वाले मार्गों पर ट्रेनों के आवागमन के दौरान होने वाली असुविधाओं को समाप्त करने के उद्देश्य से विभिन्न समपार फाटकों पर रोड ओवरब्रिज (ROB), रोड अंडरब्रिज (RUB) एवं लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यातायात को सुरक्षित रूप से वैकल्पिक मार्ग प्रदान किया जा सके।

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

इसी क्रम में मंडल के हिमगीर–दाघोरा स्टेशनों के मध्य किमी 552/05-07 पर स्थित समपार संख्या 276 (गुमदा फाटक) पर रोड ओवरब्रिज का कार्य तेजी से प्रगति पर है। निर्माण कार्य को गति प्रदान करते हुए आज दिनांक 01 दिसम्बर 2025 को 36–36 मीटर लंबे तीन गर्डरों की सफलतापूर्वक स्थापना की गई। यह कार्य अधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पूर्ण सतर्कता, सजगता एवं सुरक्षा मानकों के पूर्ण अनुपालन के साथ 02 घंटे का ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लेकर संपन्न किया गया।
गर्डरों की सफल लांचिंग के साथ इस ROB निर्माण में एक महत्वपूर्ण चरण पूरा हो गया है। ROB निर्माण के पूर्ण होते ही गुमदा फाटक से होकर गुजरने वाले सड़क उपयोगकर्ताओं एवं वाहनों को सुरक्षित, संरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावनाएँ भी समाप्त होंगी।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे यात्रियों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए ऐसे कार्यों को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

CHAIBASA NEWS: कोल्हान विश्वविद्यालय में नशा मुक्त युवा अभियान, कुलपति बोलीं—नशे से दूर रहकर विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें युवा

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: बहरागोड़ा के स्कूलों में सुरक्षित बचपन अभियान शुरू, बच्चों को गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा और पॉक्सो कानून की जानकारी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :शालीमार-एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस में 01 अतिरिक्त एसी-3 एवं 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा

October 26, 2026
Recent Post

JAMSHEDPUR NEWS: पोटका में कुष्ठ रोग खोज अभियान के दौरान मिले तीन मरीज, चेन्नई की केंद्रीय टीम ने की जांच, मुफ्त दवा दी

October 26, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :डेंगू की रोकथाम के लिए टाटा स्टील ने तेज़ किए प्रयास, सुरक्षित जमशेदपुर के लिए सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा

October 26, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group