Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Breaking News»Jamshedpur: उलीडीह के प्रदीप साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या में इस्तेमाल चापड़ और कपड़े बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार
Breaking News

Jamshedpur: उलीडीह के प्रदीप साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, हत्या में इस्तेमाल चापड़ और कपड़े बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

News DeskBy News DeskDecember 6, 2025Updated:December 6, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के प्रदीप साव हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने करने के साथ छह आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है. एक आरोपी अब भी फरार है, लेकिन पुलिस ने उसका सुराग लगा लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपियों में शंकोसाई रोड नंबर 1 श्यामनगर का रूपेश कुमार उर्फ बेला (22), सोनू गोराई (32), शिबू गोराई उर्फ कंचू गोराई (26), शंकोसाई रोड नंबर 5 का ललित सिंह उर्फ लुधु उर्फ बाबू (19), कुंदन सिंह उर्फ कुंदन पोलियो (30) और उलीडीह रोड नंबर 5 बिरसा मैदान का रवि उरांव उर्फ लाला (29) शामिल हैं. सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और अधिकांश पहले भी जेल जा चुके हैं.

पुलिस जांच में सामने आया कि प्रदीप और आरोपियों के बीच कोई बड़ा विवाद नहीं था. केवल “देख लेने” जैसे मामूली विवाद पर आरोपियों ने प्रदीप को रास्ते से हटाने का फैसला किया. योजना के तहत उसे नदी किनारे बुलाया गया और चापड़ से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई. इसके बाद सभी ने मिलकर शव को नदी में फेंक दिया.

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

पुलिस भी इस बात से हैरान है कि इतनी छोटी सी बात पर इतनी गंभीर अपराध की साजिश रची गई. जांच के दौरान यह जानकारी भी सामने आई कि प्रदीप का नीक नाम ‘आतंक’ था और बस्ती में वह इसी नाम से जाना जाता था. वह पूर्व में जेल जा चुका था. उलीडीह थाना प्रभारी रविंद्र पांडेय ने बताया कि प्रदीप कुछ दिनों से लापता था और जांच में मामला हत्या का निकला, जिसके बाद पुलिस ने अपने ही बयान पर हत्या का मामला दर्ज किया. फरार आरोपी आकाश सिंह उर्फ उकूल, शंकोसाई रोड नंबर 5 टावर मैदान के पास का रहने वाला है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार प्रयास कर रही है.

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026
Recent Post

MS Dhoni IPL: महेंद्र सिंह धोनी अब नहीं खेलेंगे आईपीएल, CSK ने ने मेंटर नियुक्त किया

November 17, 2026

Jamshedpur: वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 10 चोरी की स्प्लेंडर बाइक बरामद, छह आरोपी गिरफ्तार

November 17, 2026

Tata Steel की उत्पादन क्षमता पांच करोड़ टन करने की योजना, MD नरेंद्रन ने जतायी उम्मीद, बोले-पांच और 10 साल आगे की सोच रहे हैं हम

November 17, 2026

Jharkhand: दो युवतियों से दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोप में तीन लोग गिरफ्तार, एक नाबालिग भी पकड़ा गया

November 17, 2026

Weather Alert: 19 नवंबर से तीन दिनों तक बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान, बढ़ेगी ठंड

November 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group